Saturday, 02 December 2023

 

 

खास खबरें मेरिटोरियस स्कूल घाबदां के विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के मामले पर डीसी जतिंदर जोरवाल द्वारा तुरंत कार्रवाई गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर लगा सैकड़ों फरियादियों का तांता, न्याय की आस में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोग मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की राजभवन में मनाया गया असम स्थापना दिवस तनाव को दूर करने के लिए खेलें सशक्त माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में नौजवानों की विशेष भूमिका : ए.डी.सी बलराज सिंह ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने डेरा बस्सी के गांव भगवासी की 53 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज़ कब्ज़े से मुक्त करवाई गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सरकारी रिकार्ड में अंबाला के गांव पंजोखरा का नाम बदलकर “पंजोखरा साहिब” होगा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सिखों के सिर पर घोड़ा चोर का कलंक लगाने वाले मजीठिया ख़ानदान के वारिस बिक्रम सिंह मजीठिया को 5 दिसंबर तक अरबी घोड़ों की जानकारी देने की चुनौती पंजाब गन्ना किसानों को सबसे अधिक एमएसपी देने वाला राज्य आईएएस सोनल गोयल ने युवाओं के साथ साझा किया सफलता का गुरुमंत्र राजभवन में मनाया गया नागालैंड का स्थापना दिवस विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र की दस स्कूलों के 361 बच्चों को वितरित किए स्वेटर आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में सदस्यता अभियान शुरू किया रणजीत ऐवीन्यू गोली कांडः जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो गुर्गों सहित तीन व्यक्ति काबू; अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद पंजाब जीएसटी (संशोधन) बिल, 2023 का उद्देश्य कारोबार करने में आसानी और कर प्रणाली को सरल बनाना : हरपाल सिंह चीमा पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा मिशन 100 प्रतिशत लांच एड्स पीड़ित बच्चों के लिए बजट में आएगी नई योजना : सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय (01-12-23) हिमाचल ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2023 में जीते दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा

कल्पा उप-मण्डल के बटसेरी गांव का किया दौरा

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

किन्नौर , 27 Sep 2023

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला किन्नौर के कल्पा उप-मण्डल के बटसेरी गांव का दौरा किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ रहीं। 

किन्नौर ज़िला के तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन राज्यपाल ने विष्णु नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और महिला मण्डलों एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि यहां के लोग अपनी संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं और सेवानिवृत्ति के बाद भी लोग वापस आकर गांव के विकास में योगदान देते हैं। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सेना के जवान देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात हैं, उसी प्रकार इन सीमा से सटे प्रथम गांवों के लोग भी हमारी रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत केंद्रीय मंत्रियों को इन प्रथम गांवों में भेजा है, जिससे यह संदेश जाता है कि इन गांवों का विकास हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सांगला घाटी के पुराने गौरव को बहाल करने के प्रयास किये जायेंगे और सड़कों के साथ-साथ कृषि गतिविधियों के उन्नयन को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे पूर्व, ग्राम पंचायत भटसेरी के प्रधान प्रदीप कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया और क्षेत्र की मांगों से अवगत कराया।

भटसेरी के लोगों ने भी राज्यपाल के समक्ष अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा किन्नौरी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। 

लेडी गवर्नर ने इस कार्यक्रम में किन्नौरी नाटी का लुत्फ उठाया। राज्यपाल ने सांगला बाजार का भी दौरा किया जहां हाल ही में प्राकृतिक आपदा के कारण भारी क्षति हुई है।

इसके उपरांत, राज्यपाल ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी.) की मस्तरंग पोस्ट का भी दौरा किया। उन्होंने जवानों से बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। 

उन्होंने कहा कि ये जवान देश की सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित कर विकास में भी योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उपायुक्त तोरूल एस. रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल और आई.टी.बी.पी. के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD