Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान

 

प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण लिए प्रतिबद्ध : डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Sep 2023

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम लोगांे के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशील वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति परिवारों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भी प्रयासरत है।

 उन्होंने कहा कि समाज के विकास में कोली समुदाय का उल्लेखनीय योगदान है। बैठक में जिला शिमला के रझाणा में कोली समाज सामुदायिक केंद्र के निर्माण की समीक्षा भी की गई। इस केंद्र के निर्माण के लिए निष्पादन एंजेंसी हिमुडा को 30 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। केंद्र को निर्मित करने के दृष्टिगत 28 अगस्त, 2023 को संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा संबंधित स्थल का जायजा लिया गया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के मापदंडों के अनुसार केंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को परिसर में स्थित पौधों को उपयुक्त स्थल पर स्थानातंरित करने और परिसर के सौन्दर्यीकरण के लिए पौधरोपण करने के भी निर्देश दिए। इस केंद्र के निर्मित होने से प्रदेश के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे।

बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव एम. सुधा देवी, अतिरिक्त निदेशक ई. सोमसा नीरज कुमार गुप्ता और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD