Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

कर चोरों विरुद्ध सख़्त मुहिम के परिणामस्वरूप सिपू ने अगस्त महीने दौरान 15.37 करोड़ रुपए के जुर्माने किये : हरपाल सिंह चीमा

मान सरकार ईमानदार करदाताओं की मदद और कर चोरों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के लिए वचनबद्ध

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Sep 2023

Last updated on: Sep 03, 2023, 00:00 IST

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ कहा कि कराधान विभाग की स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रीवैंटिव यूनिट (सिपू) के मोबाइल विंगों की तरफ से अगस्त महीने के दौरान राज्य भर में कर चोरों के विरुद्ध चलाई गई मुहिम स्वरूप 873 वाहनों को ई-वे बिल और अन्य ज़रुरी दस्तावेज़ न होने के कारण 15.37 करोड़ रुपए का जुर्माना किया गया है।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सिपू द्वारा अगस्त महीने के दौरान कुल 1052 वाहनों और जुलाई महीने के बकाया 70 मामलों में कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इनमें से 873 मामलों में कुल कर चोरी के बारे फ़ैसला लेते हुये 15,37,30,704 रुपए का जुर्माना लगाया गया और बकाया 249 मामलों में 4.38 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूले जाने की संभावना है। 

स. चीमा ने बताया कि लगाऐ गए कुल जुर्माने में से 14,90,94,501 रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है और बकाया जुर्माना भी जल्द ही वसूला जायेगा। बढ़िया कारगुज़ारी दिखाने वाली सिपू टीमों के बारे जानकारी देते हुये वित्त मंत्री ने बताया कि सिपू शंभू द्वारा सबसे अधिक 184 वाहनों के विरुद्ध जबकि सिपू लुधियाना की तरफ से 172, सिपू पटियाला की तरफ से 158 और सिपू रोपड़ की तरफ से 134 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 

उन्होंने कहा कि कर चोरों के विरुद्ध जारी इस मुहिम के अंतर्गत सिपू शंभू ने सबसे अधिक 3.21 करोड़ के जुर्माना लगाए और 3.18 करोड़ रुपए के जुर्माने वसूलने में सफलता हासिल की। इसी तरह सिपू पटियाला की तरफ से 2.80 करोड़ रुपए के लगाऐ गए जुर्मानों में से 2.67 करोड़ रुपए की वसूली करने में सफलता प्राप्त की गई।

सिपू की टीमों से तरफ से चलाई गई इस मुहिम की कामयाबी के लिए उनको बधाई देते हुये हरपाल सिंह चीमा ने उनको अपने प्रदर्शन में और सुधार लाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से विभाग को हर तरह की आधुनिक तकनीक और साधन मुहैया करवाए जा रहे हैं जिससे ईमानदार करदाताओं की हर संभव सहायता करने के साथ-साथ कर चोरों के विरुद्ध शिकंजा कसा जा सके।

यह खुलासा करते हुये कि अब तक 22000 व्यक्तियों द्वारा ’मेरा बिल’ एप डाउनलोड की जा चुकी है, वित्त मंत्री ने राज्य के आम लोगों को भी इस मोबाइल एप के द्वारा राज्य को वित्तीय पक्ष से मज़बूत बनाने की मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD