Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विजीलैंस विभाग के अधिकारी बनकर लुधियाना निवासी से 25 लाख रुपए के चैक लेने के दोष में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा दो पूर्व सैनिकों समेत तीन गिरफ़्तार

इस मामले में चार अन्य व्यक्ति नामज़द; बाकियों को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी जारी

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 30 Aug 2023

Last updated on: Aug 30, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने लुधियाना जिले के गाँव भैनी सालू के निवासी से विजीलैंस विभाग के अधिकारी बनकर 25 लाख रुपए के चैक लेने वाले दो पूर्व सैनिकों समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार किये गए मुलजि़मों की पहचान मनजीत सिंह निवासी गाँव भैनी सालू, परमजीत सिंह निवासी गाँव मेहलों ( लुधियाना) और परमिन्दर सिंह निवासी आकाश कॉलोनी होशियारपुर के रूप में हुई है। 

मनजीत सिंह और परमिन्दर सिंह पूर्व सैनिक हैं। परमिन्दर सिंह विश्व मानवाधिकार कॉर्पोरेशन पंजाब का इंचार्ज भी है।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पलविन्दर सिंह निवासी गाँव भैनी सालू ने शिकायत दर्ज करवाई कि कुछ महीने पहले उसने अपनी 18 एकड़ पैतृक ज़मीन बेची थी। इसके उपरांत उसे पंचायती ज़मीन बेचने सम्बन्धी सरकारी नोटिस मिला, जिसके बाद 12 अगस्त 2023 को तीन अनजान व्यक्ति उसके घर आए और इन्होंने ख़ुद को सैक्टर-17 चंडीगढ़ में स्थित विजीलैंस विभाग के अधिकारी बताया।  

शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि पंचायती ज़मीन बेचने के मामले को रफा-दफ़ा करने के लिए उक्त व्यक्तियों ने उससे 50 लाख रुपए माँगे, क्योंकि उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी चंडीगढ़ दफ़्तर में जांच चल रही है और इस मामले में उसके खि़लाफ़ केस दर्ज किया जायेगा। डर के कारण शिकायतकर्ता 25 लाख रुपए देने के लिए मान गया। 

मुलजि़मों ने उसे 15 लाख और 10 लाख रुपए पर दो चैक दस्तख़त करने के लिए राज़ी कर लिया और 25 लाख रुपए नकद प्राप्त होने पर यह चैक वापस करने की गारंटी दी। उक्त मुलजि़मों में से एक व्यक्ति ने शिकायतकर्ता की जेब से 27 हज़ार रुपए निकाल लिए और उसका फ़ोन नंबर लेकर चले गए।    

इसके उपरांत शिकायतकर्ता को वाट्सऐप पर धमकी भरी कॉल आने लगीं कि यदि वह 25 लाख रुपए नकद देने में असफल रहा तो उसके खि़लाफ़ आपराधिक मामला दर्ज किया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर मनजीत सिंह निवासी गाँव भैनी सालू और तीन अनजाने व्यक्तियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और आई.पी.सी. की धारा 384, 120-बी के अंतर्गत तारीख़ 28. 8. 2023 को थाना विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना में एफ.आई.आर. नं. 20 दर्ज की गई है। विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना की टीम ने मुलजिम मनजीत सिंह और परमजीत सिंह को सोमवार को गिरफ़्तार कर लिया था और अब दोनों 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर हैं।

परमिन्दर सिंह निवासी आकाश कॉलोनी होशियारपुर को मंगलवार को गिरफ़्तार किया गया था। विजीलैंस ब्यूरो ने इस मामले में चार अन्य व्यक्तियों को भी नामज़द किया है और बाकी मुलजि़मों को काबू करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।  

 जि़क्रयोग्य है कि मुलजि़म मनजीत सिंह और परमजीत सिंह ने शिकायतकर्ता के घर की रेकी की थी और परमिन्दर सिंह उन तीन मुलजि़मों में से एक है जो 12 अगस्त को शिकायतकर्ता के घर गए थे।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD