Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विजीलैंस द्वारा साथी अध्यापक का तबादला करवाने के बदले 1.16 लाख रुपए की रिश्वत लेने के दोष में सरकारी स्कूल का लैक्चरर गिरफ़्तार

मुलजिम लैक्चरर ने तबादला करवाने के लिए माँगे थे 2 लाख रुपए

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Lalru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लालड़ू , 29 Aug 2023

Last updated on: Aug 29, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एस.ए.एस. नगर जिले के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लालड़ू में तैनात लैक्चरर उमेश कुमार मुंजाल को पी. रंजन निवासी नानक नगरी अबोहर (फाजिल्का) से 1.16 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में काबू किया है।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पी. रंजन ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी प्रिया मिगलानी, जो सरकारी अध्यापक है, फिऱोज़पुर जिले के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल कुसूवाल में तैनात थीं। यह स्कूल उनके घर से लगभग 180 किलोमीटर दूर था। उमेश कुमार ने उसकी पत्नी की घर के नज़दीक तबादला करवाने के लिए उससे संपर्क किया था। वह (शिकायतकर्ता) 26-10-2021 को उक्त लैक्चरर को श्री मुक्तसर साहिब में मिला और मुलजिम लैक्चरर ने तबादला करवाने के बदले उसके पास से 2 लाख रुपए की रिश्वत माँगी थी। मुलजिम लैक्चरर ने शिकायतकर्ता से अलग-अलग तारीख़ों पर रिश्वत के तौर पर 1.16 लाख रुपए लिए और फिर रिश्वत की बाकी रकम की माँग करनी शुरू कर दी, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की बाकी रकम न देने के कारण उसकी पत्नी की तबादला न हो सका।  

 शिकायतकर्ता ने बताया कि पंजाब शिक्षा विभाग ने 10-06-2022 को ऑनलाइन तबादलों के लिए पोर्टल खोला था और दखऱ्ास्त के आधार पर प्रिया मिगलानी का तबादला सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल भीटीवाला तहसील मलोट, जि़ला श्री मुक्तसर साहिब में हो गई थी और उसने 16-06-2022 को नये तैनाती स्थान पर ड्यूटी ज्वाइन कर ली। परन्तु मुलजिम लैक्चरर ने रिश्वत की बाकी रकम के लिए उनको परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने विजीलैंस को शिकायत कर दी।  

 प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो यूनिट फाजिल्का की टीम ने आज लैक्चरर उमेश कुमार मुंजाल के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अधीन तारीख़ 29- 08- 2023 को थाना विजीलैंस ब्यूरो, फिऱोज़पुर रेंज में एफ.आई.आर. नम्बर 21 के अंतर्गत मामला दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Lalru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD