Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'खेड़ा वतन पंजाब दियां' सीजन-2 की मशाल पहुंची जिला मोगा

डिप्टी कमिश्नर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने किया स्वागत

DC Moga, Kulwant Singh, Deputy Commissioner Moga, Moga, Khedan Watan Punjab Diyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अजीतवाल/मोगा , 22 Aug 2023

Last updated on: Aug 22, 2023, 00:00 IST

पंजाब को खेलों में देश का अग्रणी राज्य बनाने और खेल संस्कृति विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश से शुरू किए गए 'खेड़ा वतन पंजाब दियां' के पहले साल की सफलता के बाद इस साल पहली बार सीजन-2 खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मशाल मार्च शुरू किया गया है। 

यह मशाल आज सुबह जिला मोगा में दाखिल हुई।  जिसका अजीतवाल में डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।  

इस अवसर पर एसडीएम सुश्री चारुमिता, जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री प्रभदीप सिंह नथोवाल, जिला खेल अधिकारी सुश्री नवदीप जिंदल, खेल प्रेमी श्री जसबीर सिंह गिल और मास्टर गुरचरण सिंह ढुडीके सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित थे।  डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने बताया कि खेल परंपरा के अनुसार इस बार 'खेड़ा वतन पंजाब दियां'  के सीजन-2 के उद्घाटन समारोह के दौरान जलाई जाने वाली मशाल को एक सप्ताह के लिए पंजाब के हर जिला मुख्यालय पर ले जाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सुबह लुधियाना से हुई है। 

उन्होंने कहा कि पिछले साल 'खेड़ा वतन पंजाब दियां' का पहला सीजन लुधियाना में खत्म हुआ था, जिसके चलते मशाल मार्च के दूसरे सीजन से पहले मशाल की शुरुआत लुधियाना से की गई है और पूरे पंजाब में यह मशाल मार्च करने के बाद इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। मशाल 29 अगस्त को बठिंडा पहुंचेंगी जहां खेलों के दूसरे सत्र का उद्घाटन होगा। 

प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मशाल मार्च में स्थानीय प्रतिष्ठित खिलाड़ी, खेल विभाग के कर्मी, स्थानीय प्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। मशाल मार्च का विवरण जारी करते हुए उन्होंने कहा कि यह मशाल 23 अगस्त को फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर के लिए रवाना की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला मोगा के खिलाड़ियों को इन खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इन खेलों के सुचारू प्रबंधों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिला मोगा के खिलाड़ी पिछली बार की तरह इस बार भी इन खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जिला मोगा का नाम रोशन करेंगे।

 

Tags: DC Moga , Kulwant Singh , Deputy Commissioner Moga , Moga , Khedan Watan Punjab Diyan' , Season 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD