Tuesday, 05 December 2023

 

 

खास खबरें दृष्टिबाधित व्यक्तियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की भेंट पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट में ग़ैर-कानूनी खनन के विरुद्ध ज़ोरदार कार्यवाही; 7 व्यक्ति गिरफ़्तार और मशीनरी ज़ब्त पंजाब पुलिस ने एयर इंडिया का बाइकॉट वाले नारे लिखने वाले एस. एफ. जे. के दो गुर्गों को किया गिरफ़्तार डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला मोगा में पी.एम. विश्वकर्मा योजना की शुरूआत पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर विभिन्न शख्सियतों का स्टेट अवार्ड के साथ किया जायेगा सम्मान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले में लगाए गए विशेष कैंपों के दौरान मुकेरियां के पोलिंग बूथों की चैकिंग की वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की मुख्य मांग: संत बलबीर सिंह आयुर्वेद हमारी अमूल्य विरासत इसे संभालना जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ एनआईआईबी इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड वेलनेस अब खरड़ में तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज जय इंदर कौर और परमिंदर बराड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मनाया जश्न राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी : सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने को प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत - हरभजन सिंह ई. टी. ओ आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल 4th Onshore Security Coordination Committee Meeting: पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध "संगीतकार भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज सीपी67 मोहाली में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी "एनिमल" की मेजबानी की

 

बलकार सिंह ने जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर जिलों के विकास कामों का लिया जायज़ा

कहा, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Aug 2023

स्थानीय निकाय मंत्री स. बलकार सिंह ने आज शुक्रवार को म्यूंसीपल भवन सैक्टर-35 चंडीगढ़ में ज़िला जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर में पड़ती नगर कौंसिलों/ नगर पंचायतों गौराया, बिलगा, शाहकोट, भोगपुर, बेगोबाल, ढिल्लवां, नडाला, भुलत्थ, माहिलपुर और बलाचोर में अलग-अलग स्कीमों के अधीन चल रहे विकास कामों का जायज़ा लेते हुये अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन विकास कामों को तेज़ी से मुकम्मल किया जाये।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स. बलकार सिंह ने कहा कि जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर की नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों में अमरुत, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन-2, शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम- 3 और नयी ग्रांटों के साथ चलने वाले विकास कामों सम्बन्धी विस्तारपूर्वक चर्चा की और अधिकारियों को कहा कि वह निजी रूचि लेकर जंगी स्तर पर इन कामों को मुकम्मल करें। इसके इलावा उन्होंने कार्यकारी अधिकारियों और सिवरेज बोर्ड के अधिकारियों को कहा कि वे ज़िला प्रशासन के साथ तालमेल करके सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए उचित स्थानों का चयन करें।

कैबिनेट मंत्री ने नगर कौंसिलों/ नगर पंचायतों के अधिकारियों को कहा कि यदि उनको अपने इलाके में साफ़ सफ़ाई को सही रखने के लिए किसी भी तरह की मशीनरी की ज़रूरत है तो वह पहल के आधार पर खरीद की जाये क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।

स. बलकार सिंह ने कार्यकारी अधिकारियों और सिवरेज बोर्ड के कार्यकारी इंजीनियरों को हिदायतें दीं कि वे कोई भी नया प्रोजैकट बनाने की पूरी जानकारी सम्बन्धित हलका विधायक के साथ सांझा करें जिससे हलका विधायक की तरफ से स्थानीय लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखकर विकास कार्य करवाए जा सकें। स. बलकार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हमारी सरकार राज्य निवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार करता पकड़ा जाता है तो उसे बक्शा नहीं जायेगा।

इस मौके पर विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी, विधायक इन्द्रजीत कौर के इलावा स्थानीय निकाय विभाग के सचिव श्री अजोए शर्मा, पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के सी. ई. ओ. श्री. मालविन्दर सिंह जग्गी, स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर श्री उमा शंकर गुप्ता, सम्बन्धित अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर, मुख्य दफ़्तर के सभी मुख्य इंजीनियर, सम्बन्धित कार्यकारी अधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल थे।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD