Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समरहिल व फागली में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

राहत-पुनर्वास कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Dr Dhani Ram Shandil, Mukesh Agnihotri, Vikramaditya Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 14 Aug 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समरहिल में हुए भारी भूस्खलन के बाद चलाए गए बचाव अभियान के दौरान घटना स्थल का दौरा कर राहत व पुनर्वास कार्यों का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री लगभग डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर रुके तथा राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। 

उन्होंने  अधिकारियों को बचाव कार्यों में और तेज़ी लाने के लिए कहा। राहत एवं बचाव कार्यों में सेना के साथ-साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं होम गार्ड के जवान और स्थानीय लोग शामिल हैं।पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सावन के महीने का आखिरी सोमवार होने के चलते लोग समरहिल के शिव मंदिर में आए थे तथा एकाएक यहां भू-स्खलन हो गया जिसके कारण मलबे में कई लोगों के दबने की आंशका है। 

मलबे से 5 शव निकाले जा चुके हैं और लोगों को निकालने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में बादल फटने और भू-स्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। 

जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

उन्होंने प्रभावित परिवारों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार इस आपदा की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पिछले माह 7 से 11 जुलाई को हुई बारिश से हुए नुकसान से नहीं उभर पाया था कि पिछले दो-तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण मुसीबते बढ़ गई हैं इस दौरान राज्य में काफी लोगों को जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले 48 घण्टों से जारी बारिश के कारण सोमवार प्रातः 11 बजे तक पूरे प्रदेश में 21 लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है तथा यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। 

क्योंकि काफी लाग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए है। वह स्वयं सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ निरंतर सम्पर्क में हैं और उनसे पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नदियों का जल स्तर बढ़ गया है और ऐसे में प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी सावधान रहने की अपील करते हुए नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी।

समरहिल के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू फागली में हुए भू-स्खलन का जायज़ा लेने पहुंचे। फागली में हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोगों को बचा लिया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसएसबी और आईटीबीपी के जवान और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगाए गए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों से बात की और उन्हें ढांढस बंधाया। 

इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक हरीश जनारथा, उपायुक्त आदित्य नेगी और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, गृह सचिव डॉ. अभिषेक जैन तथा विशेष सचिव राजस्व डीसी राणा के साथ बैठक की और भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बंद हुई सड़कों को तुरंत बहाल करने के लिए बैली ब्रिज बनाए जाएं और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Dr Dhani Ram Shandil , Mukesh Agnihotri , Vikramaditya Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD