Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

ए.जी.टी.एफ. द्वारा बरनाला पुलिस के साथ साझे ऑपरेशन में दो-तरफा गोलीबारी के बाद बम्बीहा गिरोह का मुख्य सरगना, उसके तीन साथियों समेत गिरफ़्तार

पुलिस टीमों द्वारा मुलजि़मों के कब्ज़े से तीन पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Barnala Police, Barnala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 09 Aug 2023

Last updated on: Aug 09, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने बरनाला पुलिस के साथ साझे ऑपरेशन के दौरान दो-तरफा गोलीबारी के बाद में बम्बीहा गिरोह के मुख्य सरगना सुखविन्दर खान और उसके तीन साथियों को गिरफ़्तार किया है।  

यह जानकारी देते हुए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ बताया कि पकड़े गए बाकी तीन मुलजि़मों की पहचान यादविन्दर सिंह उर्फ लुढ्ढण निवासी बुढ्ढा पत्ती, मुल्लांपुर दाखा, हुसनप्रीत सिंह उर्फ गिल निवासी जैद पत्ती, लोंगोवाल और जगसीर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी जैद पत्ती, लोंगोवाल के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने मुलजि़मों के कब्ज़े से 3 पिस्तौल जिनमें 17 जीवित कारतूस समेत दो .30 बोर पिस्तौल और तीन जीवित कारतूस समेत एक .32 बोर पिस्तौल बरामद किए हैं। 

इसके अलावा उनके पास से एक सफ़ेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर पी.बी. एक्स 5258), जिसमें वह सवार थे, भी ज़ब्त की गई है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान के नेतृत्व वाली ए.जी.टी.एफ. की टीम को ठोस जानकारी मिली थी कि बम्बीहा गिरोह से सम्बन्धित अपराधी बरनाला के अधिकार क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिसके बाद ए.आई.जी. एजीटीएफ सन्दीप गोयल ने बरनाला पुलिस को सचेत किया और तुरंत एजीटीएफ बठिंडा रेंज से पुलिस टीमों को रवाना किया, जिसके बाद पुलिस द्वारा बरनाला के हंडिआया चौक में विशेष नाका लगाया गया। 

यह नाका बरनाला के सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की निरगरानी अधीन लगाया गया, जबकि सब-इंस्पेक्टर कुलविन्दर सिंह ए.जी.टी.एफ की टीम के साथ ऑपरेशन में शामिल थे। डीजीपी ने बताया कि जब पुलिस पार्टी ने स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया तो रुकने की बजाय कार में बैठे व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर गोलियाँ चला दीं, जिसके जवाब में पुलिस टीमों को भी गोलीबारी करनी पड़ी। 

उन्होंने आगे बताया कि दो-तरफा गोलीबारी के दौरान मुलजि़म सुखविन्दर खान जख़़्मी हो गया, जिसका अब स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिक विवरण देते हुए एआईजी सन्दीप गोयल ने बताया कि लोंगोवाल का रहने वाला सुखविन्दर खान बम्बीहा गिरोह का मशहूर सदस्य है, जो पंजाब पुलिस को कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली आदि के अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित था। 

उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी आगे की जाँच जारी है। इस सम्बन्धी भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) की धारा 307 और 34 एवं शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के अधीन थाना सिटी बरनाला में एफआईआर नं. 388 तारीख़ 9/ 8/2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Barnala Police , Barnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD