Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान

 

राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

आपदा में प्रदेश की मदद के लिए जताया आभार

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Nitin Gadkari, Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2023

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार दिल्ली जाकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सड़क परिवहन, राज्यमार्ग और जहाजरानी मंत्री से शिष्टाचार भेंट की और हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में प्रदेश का सहयोग करने, प्रदेश के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के लिए आभार जताया। 

दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेश के लोगों को आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र हिमाचल के साथ मज़बूती से खड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि  दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। 

उन्होंने नितिन गडकरी को प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी और उनसे हिमाचल में आकर स्थिति का जायज़ा लेने आग्रह किया, जिसे नितिन गड़करी ने स्वीकार करते हुए प्रदेश को हर उचित सहायता देने का आश्वासन दिया। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ आपदा के चलते सड़को और राष्ट्रीय राजमार्गों के आधारभूत ढांचे को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। 

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आयी बाढ़ की आपदा के दौरान सेना को ओर से बाढ़ पीड़ितों के बचाव और राहत के लिए चलाए गए अभियान के लिए रक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आपदा के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने बाढ़ में फंसे कई लोगों को जिंदगियां बचाई।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा की घड़ी में केंद्र हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़ा रहा और राहत और बचाव के लिए हर साधन सुविधा उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि हमे राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा हिमाचल सरकार के रवैए पर बहुत सारे सवाल हैं। 

वह केंद्र से मदद चाहते हैं और वह केंद्र को हर बात पर दोष भी देते हैं, यह दोनों चीजें एक साथ नहीं चलेगी। केंद्र से मदद मिल रही है और उस मदद का श्रेय वो केंद्र को नहीं दे रहे हैं और ना ही उनकी यह मंशा है। 

मैं बरसों से सरकार को देखता आया हूं ,मैं सरकार में भी रहा ऐसा रवैया मैंने कभी नहीं देखा। जितना बाढ़ आपदा में राहत के काम करने चाहिए हिमाचल सरकार उतना काम नहीं कर रही । 

ये दुर्भाग्य पूर्ण है।  बाढ़ प्रभावित इलाके में जो 364 करोड़ के राशि केंद्र से मिली मगर कांग्रेस के नेता इसका श्रेय कहीं और दे रहे हैं। 

हिमाचल में कांग्रेस विधायकों और नेताओं के परिवार के लोग पीड़ितो को राहत राशि बांट रहे हैं जो कि किसी पद पर भी नहीं है। फोटो खिंचवा रहे हैं। 

ये बेहद असंवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह राहत राशि सरकार द्वारा सरकार के अधिकारी द्वारा देनी चाहिए। यह कहना कि राहत हम दे रहे हैं केंद्र से कुछ नहीं मिल रहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है आपदा के समय जो मदद जिसकी तरफ से मिल रही है वह स्वागत योग्य होनी चाहिए। 

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Nitin Gadkari , Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD