Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से लुधियाना के एम. एल. यू. क्षेत्रों में स्थित उद्योगों को नियमित करने सम्बन्धी मंज़ूरी देने का फ़ैसला : मीत हेयर

यूनाइटिड साइकिल एंड पार्टस मैनूफैकचरज़ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यावरण मंत्री के साथ की मुलाकात

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Kulwant Singh Sidhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jul 2023

Last updated on: Jul 18, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य सरकार ने पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की नीति अनुसार लुधियाना के मिक्सड लैंड यूज़ (एम. एल. यू.) क्षेत्रों में स्थित उद्योगों को नियमित करने सम्बन्धी मंज़ूरी देने का फ़ैसला किया है। यह प्रगटावा पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने दफ़्तर में यूनाइटिड साइकिल एंड पार्टस मैनूफैकचरज़ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग के दौरान किया। 

हलका आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के नेतृत्व अधीन प्रतिनिधिमंडल ने आज लुधियाना के एम. एल. यू. क्षेत्रों में कार्यशील उद्योगों के लिए सहमति देने सम्बन्धी पर्यावरण मंत्री के साथ मुलाकात की। उद्योगों की शिकायतें सुनने के उपरांत पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लुधियाना के एमएलयू क्षेत्रों में स्थित उद्योगों को नियमित करने सम्बन्धी मंज़ूरी देने का फ़ैसला किया है। 

उन्होंने कहा कि राज्य की तरक्की में उद्योगों का अहम योगदान है। छोटे उद्योगों के हितों को ध्यान में रखते उनको नियमित तौर पर कार्यशील बनाये रखने के लिए यह फ़ैसला लिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने इस फ़ैसले के लिये मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

इस मौके पर दूसरों के इलावा सचिव, साईंस, प्रौद्यौगिकी और पर्यावरण विभाग, राहुल तिवारी, कमिश्नर नगर निगम लुधियाना डा. शेना अग्रवाल, पी. पी. सी. बी. के चेयरमैन प्रो. आदर्श पाल विंग, मैंबर सचिव इंजी. जी. एस. मजीठिया और सी. ई. ई. इंजी. प्रदीप गुप्ता और सी. टी. पी. पंकज बावा, प्रधान सी. आई. सी. यू. उपकार सिंह आहूजा, प्रधान यू. सी. पी. एम. ए. डी. एस. चावला और चरनजीत सिंह विश्वकर्मा मौजूद थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Kulwant Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD