Thursday, 02 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू मजीठा हल्के से होगी भारी जीत कांग्रेस नेताओं ने गुरजीत औजला के साथ मजीठा में की बैठक देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं मजदूर मैं साधारण ग्रामीण, जिसका मुकाबला बड़े-बड़े धनाढ्यों के साथ:एन.के.शर्मा एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल को मानद कर्नल रैंक से किया गया सम्मानित पूर्व कांग्रेसी दलवीर गोल्डी के शामिल होने से संगरूर में ‘आप’ की स्थिति हुई और मजबूत मीत हेयर की चुनावी सभाओं में जुटने लगी भारी भीड़ उर्वशी रौतेला-आलिया भट्ट की मुलाक़ात का राज़! महान संगीतकार रविन्द्र जैन के नाम पर ग़ज़ल-शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का संकल्प किसानों का औजला को समर्थन लुधियाना में मेरी जीत से विश्वासघातियों के खिलाफ पूरे देश को संदेश जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

 

रियाणा उन्नति की राह से हटकर विनाश के रास्ते पर : अभय चौटाला

परिवर्तन पदयात्रा प्रदेश की राजनीति में रचेगी नया इतिहास, इनेलो की सरकार आने पर हरियाणा होगा उन्नतशील राज्य

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहाबाद , 03 Jul 2023

पिछले साढ़े 18 सालों से कांग्रेस और भाजपा गठबध्ंान ने हरियाणा को उन्नति की राह से हटकर विनाश की डगर पर खड़ा कर दिया है। इस अवधि की सरकारों ने अपना घर तो भरा मगर आम आदमी की झोली खाली ही रही। गरीबों के खातों में 15-15 लाख डलवाने के नाम पर वोट तो हासिल कर लिए मगर गरीब आदमी जुमलों के जाल में ही फंसा रहा। 

ये बात इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कही। वे टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा अब टोहाना से होती हुई कन्हड़ी, समैण, खरड़वाल, नेहरा, अमरगढ़, फुलियां गांवों में पहुंची। टोहाना में परिवर्तन पदयात्रा का बड़े गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत हुआ। 

इस दौरान करनाल शहर से राजन कालड़ा, नरेंद्र चौरसिया, राजेश गांधी, कंवल कुमार कालड़ा और दीपक शर्मा ने अपने सैंकड़ो साथियों के साथ अन्य दलों को अलविदा कह इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। वहीं हलका रतिया और भट्टू खुर्द से सैंकड़ों लोगों ने इनेलो में आस्था व्यक्त की और इनेलो पार्टी में शमिल हुए।

इस दौरान जन सभाओं में भारी संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने जहां देश में बिगड़ रहे हालात को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया तो वहीं हरियाणा की दशा पर भाजपा-जजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार में हर वर्ग उन्नति की राह पर था मगर इसके बाद 10 साल कांग्रेस ने राज किया और अब पिछले करीब 9 सालों से भाजपा और जिसमें वर्तमान में साढ़े 3 सालों से जजपा के साथ मिलकर सरकार चला रही है। 

इस गठबंधन सरकार ने हरियाणा में भय, भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, नशा को बढ़ावा दिया। आज हरियाणा में भू माफिया, खनन माफिया, नशे के सौदागरों का बोलबाला है जबकि युवाओं के साथ साथ अन्य तमाम वर्ग हताश हैं। उन्होंने कहा कि वे इस परिवर्तन पदयात्रा को लेकर जहां भी गए हर जगह लोगों ने इनेलो का समर्थन करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि इनेलो ये बदलाव केवल मात्र सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि आम और गरीब आदमी के जीवन में बड़ा बदलाव लाने के लिए परिवर्तन यात्रा पर है। उन्होंने कहा कि आज सभी लोग राज में बदलाव चाहते हैं क्योंकि इन लोगों ने भाजपा के जुमलों, कांग्रेस की कारगुजारियों और जजपा की नीतियों को देख और जान लिया है। 

उन्होंने कहा कि आज हर तरफ लोग महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण आहत हैं। गरीब आदमी के सामने उसके परिवार को पालने का सबसे बड़ा संकट खड़ा है मगर इन हुक्मरानों ने सिवाय झूठ के उसकी झोली में कुछ नहीं डाला। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार में लोगों ने देखा और पाया कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने जो कहा वो करके दिखाया। 

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी को हरियाणा से खत्म किया गया, कामगारों को काम मिला और मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई मगर पिछले करीब 18 साल से सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के काम धंधे चौपट हैं। आढ़तियों के साथ इस सरकार ने बुरा बर्ताव किया है। चौटाला ने भरोसा दिलाया कि परिवर्तन यात्रा राजनीति में न केवल एक नया इतिहास लिखेगी बल्कि इनेलो की सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद हरियाणा को एक विकसित राज्य बनाया जाएगा ताकि हर वर्ग खुशहाली की डगर पर कदम रख सके।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD