Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

छत्तीसगढ़ में 1.16 लाख युवाओं के खातों में बेरोजगारी भत्ता ट्रांसफर

Bhupesh Baghel, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Chhattisgarh, Raipur, Chief Minister of Chhattisgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 30 Jun 2023

Last updated on: Jun 30, 2023, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ में युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की योजना की तीसरी किस्त की राशि बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा ने अपने 15 साल के शासनकाल में 98 करोड़ की राशि बेरोजगारों को दी। वहीं, कांग्रेस के शासनकाल में तीन माह में 80 करोड़ की राशि दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक लाख 16 हजार 737 युवाओं के खाते में बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किस्त के रूप में 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर किया। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल सहित कई लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि राज्य में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत बेरोजगारों के खातों में अब तक तीन किस्तों में 80 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। वहीं, भाजपा के 15 साल के शासनकाल में सिर्फ 98 करोड़ रुपये ही बांटे गए। इन्होंने 15 साल शासन किया और बेरोजगारों को 98 करोड़ रुपये की राशि दी। वर्तमान सरकार द्वारा तीन माह में 80 करोड़ की राशि दी जा चुकी है। 

अगले माह की चौथी किस्त, भाजपा द्वारा दी गई राशि को पार कर जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा, एक तरफ बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। वहीं, युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे अब तक चार हजार लोगों को रोजगार मिला है। इसी तरह आवास के लिए 155 करोड़ की राशि जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को एक अप्रैल से हर माह ढाई हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरुआत हुई है। इस योजना का लाभ उन्हीं बेरोजगार युवाओं को मिल रहा है, जिनके परिवार की आय ढाई लाख रुपये सालाना से कम है। इस योजना के अंतर्गत बेरोजगारों को हर माह 2,500 रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जा रहा है।

बेरोजगारों को साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है और उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहायता दी जा रही है। बेरोजगारी भत्ता के तहत जो तय शर्तें हैं, उसके मुताबिक आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। योजना के लिए आवेदन किए जाने वाले वर्ष के एक अप्रैल को आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हायर सेकेंडरी यानी 12वीं कक्षा पास हो। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकृत हो। आवेदन के वर्ष की एक अप्रैल की स्थिति में हायर सेकेंडरी या उससे अधिक योग्यता से उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो।

 

Tags: Bhupesh Baghel , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Chhattisgarh , Raipur , Chief Minister of Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD