Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भाजपा को राम और हनुमान से नहीं, व्यवसाय और वोट से मतलब : भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel, Chief minister of Chhattisgarh, Indian National Congress, Congress, Chhattisgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अनूपपुर , 22 Jun 2023

Last updated on: Jun 22, 2023, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिपुरुष फिल्म को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को न राम से मतलब है और न ही हनुमान से, इनको केवल अपने व्यवसाय और वोट से मतलब है।

बघेल मध्य प्रदेश के अनूपपुर के अमरकंटक पहुंचे और उन्होंने यहां नर्मदा उद्गम स्थल पर पूजा अर्चना की, साथ ही रात्रि विश्राम किया। बघेल ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जहां तक 370 धारा को हटाए जाने की बात है, भाजपा के घोषणा पत्र में था और इसके लिए लंबे समय से वो संघर्ष कर रहे थे, लेकिन वहां राज्य को विघटित कर दिया गया, वहां न लोगों को विश्वास में लिया, न तो वहां की जनता को विश्वास में लिया और न ही राजनीतिक दलों को विश्वास में लिया। 

यह जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों के साथ धोखा है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भूपेश बघेल ने कहा, जहां तक राम मंदिर की बात है, राम मंदिर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से हुआ है। 

इनके कहने से नहीं हुआ है। इनका अब तक जो दिखाई देता है वह यह है कि न तो इन्हें राम से मतलब है और न ही हनुमान से। इनको केवल अपने व्यवसाय और वोट से मतलब है। 

इनकी आस्था नहीं है। अगर आस्था इनकी होती तो जिस प्रकार से आदिपुरुष फिल्म आई है, इसमें सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद दिया गया है। 

अभी तक उनके किसी भी मुख्यमंत्री का बयान नहीं आया है। इसका मतलब यह है कि जो फिल्म है यह भाजपा के द्वारा प्रोजेक्ट की गई है और हमारे हनुमान जी, राम जी को लोगों की मन में जो तस्वीर और छवि है, उसे बिगाड़ने की कोशिश है।

 

Tags: Bhupesh Baghel , Chief minister of Chhattisgarh , Indian National Congress , Congress , Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD