Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया

 

होंडुरास की महिला जेल में दंगा, 41 की मौत

Crime News, Crime News World, Honduras, Honduras women Jail, 41 dead
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेगुसिगल्पा , 21 Jun 2023

Last updated on: Jun 21, 2023, 00:00 IST

होंडुरास की एक महिला जेल में हुए दंगे में कम से कम 41 कैदियों की मौत हो गई। देश के सार्वजनिक मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों ने पता लगाया है कि 25 को जलाकर मार डाला गया और 16 को गोलियों से भून दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। nकैदियों के रिश्तेदारों के प्रतिनिधि डेल्मा ऑडोर्नेज ने कहा कि अधिकारियों द्वारा जेल के लिए नए नियमों की घोषणा करने के बाद दंगा भड़क गया, जिसमें टीवी और अन्य उपकरणों पर प्रतिबंध लगाना और जब्त करना शामिल था।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायल कैदियों को तेगुसिगाल्पा के एक अस्पताल में दाखिल किया गया। जली हुई लाशों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं। उप सुरक्षा मंत्री जुलिसा विलानुएवा ने दंगा शुरू होने पर ट्विटर पर कहा, हम इस जेल में बर्बरता और अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विलेनुएवा ने कहा कि जेल में उन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए जांच शुरू की जाएगी जो संगठित अपराध में शामिल हैं। अधिकारियों द्वारा मृतक कैदियों के नामों के साथ जल्द ही मरने वालों की आधिकारिक संख्या जारी की जाएगी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो, जिन्होंने पिछले साल गिरोहों पर कार्रवाई शुरू की थी, ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह महिलाओं की जघन्य हत्या से स्तब्ध हैं। होंडुरास, जो भ्रष्टाचार और सामूहिक हिंसा के लिए जाना जाता है, का जेल दंगों का इतिहास रहा है, जो अक्सर संगठित अपराध से जुड़े होते हैं।

2019 में उत्तरी बंदरगाह शहर तेला की एक जेल में सामूहिक हिंसा में कम से कम 18 लोग मारे गए थे।

 

Tags: Crime News , Crime News World , Honduras , Honduras women Jail , 41 dead

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD