Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा

 

देश में पनडुब्बियों, लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और हथियारों का विनिर्माण हो रहा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jun 2023

आज भारत का निरंतर बढ़ रहा रक्षा उद्योग न केवल घरेलू जरूरतों पूूरा कर रहा, बल्कि मित्र देशों की सुरक्षा आवश्यकताओं की भी पूर्ति कर रहा है। पिछले वित्त वर्ष में हमारा रक्षा उत्पादन एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया और निर्यात 16,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 

यह इस बात का प्रमाण है कि रक्षा क्षेत्र और राष्ट्र सही मार्ग पर अग्रसर है। शुक्रवार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 जून को रक्षा मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

बैठक के दौरान, संसद के दोनों सदनों की समिति के सदस्यों को रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा में 'आत्मनिर्भरता' अर्जित करने के लिए की गई पहलों और उन निर्णयों के कारण अब तक हुई प्रगति के बारे में अवगत कराया गया। रक्षा मंत्री ने देश की सुरक्षा बढ़ाने और सशस्त्र बलों को लगातार विकसित हो रहे वैश्विक परि²श्य से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकीय से उन्नत बनाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला। 

मांग आश्वासन को आत्मनिर्भरतासुनिश्चित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक बताते हुए, उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। इनमें पूंजीगत परिव्यय सहित रक्षा बजट में निरंतर वृद्धि, वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू उद्योग के लिए रक्षा पूंजी खरीद बजट के रिकॉर्ड 75 प्रतिशत का निर्धारण और सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी करना शामिल है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि विचारधारा चाहे जो भी हो, पूर्ण आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हमेशा सभी पक्षों से सर्वसम्मति रही है। उन्होंने कहा कि अगर हम भारत को आयातक देश के बजाय रक्षा निर्यातक बनाना चाहते हैं तो हमें हर स्थिति में 'नेशन फस्र्ट' के विचार के साथ एक साथ खड़ा होना चाहिए। 

तभी हम आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। चर्चा के दौरान समिति के सदस्यों ने बहुमूल्य सुझाव दिए, जिनकी रक्षा मंत्री ने सराहना की। 

उन्होंने कहा कि सुझावों को शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने, बैठक में सचिव (भूतपूर्व सैनिक कल्याण) विजय कुमार सिंह और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD