Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु पीआरआई और जिला प्रशासन उधमपुर के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लोगों के दरवाजे पर सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है-डॉ. जितेंद्र सिंह

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Udhampur, DDC Udhampur, District Development Commissioner Udhampur, Sachin Kumar Vaishay, Sachin Kumar Vaishya, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Udhampur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उधमपुर , 10 Jun 2023

Last updated on: Jun 10, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु पंचायती राज संस्थाओं और जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लोगों के दरवाजे पर सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने हेतु दृढ़ और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार विकास अंतिम कतार में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

बैठक के दौरान, डॉ. जितेंद्र सिंह ने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि आम जनता के लाभ के लिए कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों के संपर्क में रहें, सभी दूर-दराज के क्षेत्रों का नियमित रूप से दौरा करें और वहां शिविर आयोजित करें ताकि लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभों के बारे में जागरूक किया जा सके।

समीक्षा बैठक में अध्यक्ष डीडीसी उधमपुर लाल चंद, उपाध्यक्ष डीडीसी जूही मन्हास पठानिया, उपायुक्त उधमपुर सचिन कुमार वैश्य, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज, मोहम्मद सुलेमान चैधरी, एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद कुमार के अतिरिक्त बीडीसी, डीडीसी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल थे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Udhampur , DDC Udhampur , District Development Commissioner Udhampur , Sachin Kumar Vaishay , Sachin Kumar Vaishya , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Udhampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD