Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 04 Jun 2023

लुधियाना और राज्य के अन्य हिस्सों में साइकिल लेन की आवश्यकता पर जोर देते हुए, लुधियाना से `आप सांसद' (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने कहा है कि वह 5 जून को इस मामले को  एनएचएआई  (नेशनल हाईवेज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के चेयरमैन के समक्ष उठाएंगे।

उन्होंने कहा, "मैं एनएचएआई के चेयरमैन से आग्रह करूंगा कि वह न केवल लुधियाना बल्कि पूरे पंजाब में जहां भी संभव हो, साइकिल लेन बनाने की कोशिश करें।" अरोड़ा शनिवार को 'विश्व साइकिल दिवस' के अवसर पर यहां आयोजित द्वितीय एआईसीएमए (ऑल इंडिया साइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) अवार्डज़ सेरेमनी को संबोधित कर रहे थे। 

विजय मुंजाल, ग्रुप चेयरमैन, हीरो इको, एसके राय, प्रबंध निदेशक, हीरो साइकिल्स लिमिटेड और बिग-बेन ग्रुप (जेएसटीएस) के तेजविंदर सिंह उन लोगों में शामिल थे जिन्हें इस अवसर पर अवार्ड प्रदान किये गए। इस अवसर पर बोलते हुए, अरोड़ा ने बेहतर पर्यावरण, स्वास्थ्य और वाहन यातायात सुनिश्चित करने के लिए साइकिल चलाने के महत्व के बारे में बताया। 

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें देश भर में साइकिलिंग को और अधिक लोकप्रिय बनाना है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर लुधियाना सुरभि मलिक और म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. शेना अग्रवाल से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि शहर को "साइकिल-फ्रेंडली" बनाया जाए।उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अगली बार एआईसीएमए इन दोनों महिला अधिकारियों को लुधियाना को साइकिल फ्रेंडली बनाने के लिए पुरस्कृत करेगा।"

उन्होंने आगे आशा व्यक्त की कि जिला प्रशासन उनके सुझाव को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करेगा क्योंकि दोनों ही महिला अधिकारी चुनौतीपूर्ण कार्य करना पसंद करते हैं।समारोह में सम्मानित किए गए उद्योगपतियों को बधाई देते हुए, अरोड़ा ने कहा कि उपस्थित सभी लोग अपनी उद्यमिता के कारण पुरस्कार के हकदार हैं, इसलिए एआईसीएमए की पुरस्कार समिति के लिए पुरस्कार विजेताओं के नाम तय करना कठिन कार्य है।

अरोड़ा ने कहा कि अभी तक केवल 10 प्रतिशत आबादी ही साइकिल उद्योग की ग्राहक है, इसलिए भारत में इस उद्योग के बढ़ने की काफी गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना अधिक महत्वपूर्ण है कि देश में साइकिलिंग को और कैसे लोकप्रिय बनाया जाए, यह तभी संभव हो सकता है जब इसके लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा हो।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD