Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

महिला पहलवानों पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई बेहद निंदनीय: अभय सिंह चौटाला

कहा - सरकार केवल धरना देने और जो आपको समर्थन देने आए उन लोगों द्वारा फोटो खिंचवाने और भाषण देने से समझने वाली नहीं है

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 04 May 2023

Last updated on: May 04, 2023, 00:00 IST

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को एक प्रेस वार्ता कर कहा कि धरनारत पहलवानों ने प्रधानमंत्री को एक चि_ी लिख कर मांग की थी कि कुश्ती संघ के प्रधान बृज भूषण ने महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण किया है इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लेकिन बजाय अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने के, ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने बेहद निम्न स्तर की कार्रवाई करते हुए पुलिस को पहलवानों पर बर्बरता करने के आदेश दे दिए। 

कल रात को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के साथ पुलिस ने हाथापाई की, दुर्व्यवहार किया और उन्हे भद्दी गालियां दी। पुलिस वालों ने शराब पी रखी थी। अभय सिंह चौटाला ने पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। इनेलो नेता ने कहा कि जब वो जंतर-मंतर पर धरने को समर्थन देने गए थे तब भी यह कहा था कि सरकार केवल धरना देने और जो आपको समर्थन देने आए उन लोगों द्वारा फोटो खिंचवाने और भाषण देने से समझने वाली नहीं है। 

सरकार को उसी की भाषा में समझाना पड़ेगा। इसके लिए पूरे हरियाणा के लोगों को सख्त कदम उठाना पड़ेगा। उन्होंने दोबारा फिर सभी खाप पंचायतों, सामाजिक संगठनों और सभी राजनीतिक पार्टियों से आह्वान किया कि इसके लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं। अगर वो पहल नहीं करते हैं तो हम अपनी तरफ से सर्वदलीय बैठक के लिए सभी को लिखेंगे और एक ठोस निर्णय लेंगे जिससे सरकार को चेताया और समझाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों के साथ कोई अन्याय करे तो सभी को राजनीति से ऊपर उठ कर यह लड़ाई लड़नी चाहिए। अगर हरियाण बंद करने की कॉल की जाए और दिल्ली जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए जांए तो दिल्ली को जाने वाली सब्जी, दूध, वाहन और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें बंद हो जाएंगी तो सरकार को एक दिन में ही समझ आ जाएगा कि जो वो कर रहे हैं वो गलत कर रहे हैं। 

पूरे देश में हरियाणा से महिला खिलाडिय़ों की सबसे ज्यादा भागीदारी है, अगर इन महिला पहलवानों को अब भी न्याय नहीं मिला तो लोग अपनी बेटियों का खेलों में जाना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा की भाजपा सरकार यौन शोषण के आरोपी खेल मंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई कर देती तो आज यह नौबत नहीं आती और बृज भूषण के खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई हो जाती। 

लेकिन बृज भूषण के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से यौन शोषण के आरोपी खेल मंत्री संदीप सिंह और उस जैसे भाजपा सरकार में बैठे अन्य आरोपियों के हौसले और भी बढ़ जाएंगे। पत्रकार द्वारा इस पूरे मामले को कांग्रेस द्वारा प्रायोजित होने के आरोप लगने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर यह कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है तो होता रहे, यहां बात हमारी बहन-बेटियों की है। 

बृज भूषण का कार्यकाल भी खत्म हो चुका है। अब तो नया प्रधान बनना है और वो वोटों द्वारा चुना जाएगा। जब मैं ओलंपिक संघ का प्रधान बना था तब मेरे खिलाफ भी कांग्रेस और भाजपा ने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन मतदाताओं ने मुझे जिताया।

यात्रा के दौरान बुधवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर डिनर करने के बाद उम्मीद है कि पार्टी में नए चेहरे शामिल होंगे, पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अभी तो यात्रा की शुरूआत है जब वो 4300 कि.मी. की यात्रा पूरी कर लेंगे तब देखना कि हरियाणा में कितना बड़ा परिवर्तन होगा और कितने लोग पार्टी में शालि होंगे। उन्होंने कहा कि एक सुभाष बत्रा की बात नहीं है मेरी यात्रा के रास्ते में जो भी आएगा उन सभी नेताओं से मिलूंगा और जिसको मेरी बात सही लगेगी वो साथ आएगा। 

एक पत्रकार ने पूछा कि भूपेंद्र हुड्डा का घर भी यात्रा के रास्ते में आएगा इस पर उन्होंने कहा कि अगर भूपेंद्र हुड्डा शाम को घर पर होंगे तो उनसे मिलूंगा और पहलवानों के बारे में बात करूंगा और अगर भूपेंद्र हुड्डा चाय पिलाएंगे तो चाय भी पी कर आऊंगा। उन्होंने कहा कि जैसे जनता दल बनाने के बाद चौ. देवीलाल को जनसमर्थन मिला था वैसे ही इनेलो को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। 

अब इनेलो की रेल चल पड़ी है, जो चढ़ जाएगा वो पार हो जाएगा और अब तो इनेलो में कोई उतरने वाला नहीं है अब तो सिर्फ पढ़ने वाले ही हैं। 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर परिवर्तन यात्रा के समापन पर आयोजित होने वाली रैली में जो हमारे साथ मंच सांझा करना चाहेंगे और हरियाणा के हितों के लिए लडऩा चाहते हैं उन सभी को आमंत्रित करूंगा। 

उन्होंने कहा कि वो टेबल की राजनीति में विश्वास नहीं रखते, वो लोगों के बीच में जाकर के लोगों की लड़ाई लड़ते हैं।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD