Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

जेलेंस्की ने पुतिन पर हमले से किया इनकार

Volodymyr Zelensky, Ukrainian President, Ukrainian President Volodymyr Zelensky, Kiev, Ukraine, Vladimir Putin, Moscow, Russian, Russia, World News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कीव , 04 May 2023

Last updated on: May 04, 2023, 00:00 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन पर कथित ड्रोन हमले में उनके देश का हाथ होने से साफ इनकार किया है। रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन के ड्रोनों ने राष्ट्रपति भवन पर हमले की कोशिश की थी। जेलेंस्की, जो फिलहाल फिनलैंड की यात्रा पर हैं, ने बुधवार देर रात हेलसिंकी में संवाददाताओं से कहा, हम पुतिन या मास्को पर हमला नहीं कर रहे हैं - हम अपने ही क्षेत्र में लड़ रहे हैं, अपने गांवों और कस्बों की रक्षा कर रहे हैं। 

ऐसा करने के लिए हमारे पास पर्याप्त हथियार भी नहीं हैं.. इसलिए हमने पुतिन पर हमला नहीं किया, हम इसे (अंतर्राष्ट्रीय) ट्रिब्यूनल पर छोड़ देंगे।उक्रेयिन्स्का प्रावदा की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि रूस को लड़ाई के मैदान में जीत नहीं मिल रही है मोर्चे पर कोई जीत नहीं है और पुतिन अब रूसी समाज को प्रेरित नहीं कर पा रहे हैं और सैनिकों को अकारण युद्ध के लिए नहीं भेज पा रहे हैं।

उन्होंने कहा, इसलिए यूक्रेन पर कुछ अपराध करने का आरोप लगाना उनके (पुतिन) हित में है। उन्हें कुछ बड़ा करने की जरूरत है: या तो 'हत्या के प्रयास', ड्रोन, या कोई 'बत्तख जिन्होंने उन पर बम बरसाए हों।' वे रोज-रोज कुछ न कुछ कहेंगे।लेकिन समाधान सरल है: किसी को डराने की जरूरत नहीं है, हथियारों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है; आपको हमारे क्षेत्र को छोड़ना होगा।

इससे पहले बुधवार शाम क्रेमलिन प्रेस सेवा ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन ने पुतिन के आवास पर हमला करने का प्रयास किया था।क्रेमलिन ने तथाकथित हमले को सुनियोजित आतंकवादी कार्रवाई और रूसी राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास बताया था।जवाब में राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रवक्ता सेर्ही न्यकिफोरोव ने कहा कि यूक्रेन को क्रेमलिन पर हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, मास्को में जो हुआ वह स्पष्ट रूप से रूसी की तरफ से तनाव बढ़ाने का प्रयास था।बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन वायरल हो रहे असत्यापित फुटेज में क्रेमलिन के ऊपर से धुआं उठता दिख रहा है।एक दूसरे वीडियो में सीनेट भवन के ऊपर एक हल्का विस्फोट दिख रहा है जबकि दो लोग गुंबद पर चढ़ते हुए दिखाई देते हैं।

इससे पहले बुधवार को यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में रूसी हमले में 21 लोगों की मौत हो गई थी।जेलेंस्की के अनुसार, गोलाबारी एक रेलवे स्टेशन और एक क्रॉसिंग, एक घर, एक हार्डवेयर स्टोर, एक किराना सुपरमार्केट और एक गैस स्टेशन पर हुई थी।अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों में सुपरमार्केट के ग्राहक और एक ऊर्जा कंपनी का कर्मचारी शामिल है जो मरम्मत का काम कर रहा था।

 

Tags: Volodymyr Zelensky , Ukrainian President , Ukrainian President Volodymyr Zelensky , Kiev , Ukraine , Vladimir Putin , Moscow , Russian , Russia , World News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD