Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए चार जवानों के परिवारों को वित्तीय मदद के रूप में एक-एक करोड़ रुपये के चैक सौंपे

देश इन वीरों के महान बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा-मुख्यमंत्री

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Apr 2023

Last updated on: Apr 26, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा दौरान 20 अप्रैल को शहीद होने वाले चार बहादुर सैनिको के घर जाकर उनके परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक करोड़ रुपये का चैक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इन शहीदों के पैतृक घरों का दौरा किया, जिनमें हवलदार मनदीप सिंह गांव चनकोयीआ काकन जिला लुधियाना, लांस नायक कुलवंत सिंह गांव चडिक जिला मोगा, सिपाही हरकिशन सिंह गांव तलवंडी भरथ जिला गुरदासपुर और सिपाही सेवक सिंह गांव बाघा जिला बठिंडा शामिल है।

भगवंत मान ने अपनी यात्रा के दौरान इन परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इन वीरों द्वारा देश के लिए किए गए महान बलिदानों के सम्मान में परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का चैक सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश इन शहीदों का ऋणी है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

भगवंत मान ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए धरती माँ के इन सपूतों के महान योगदान में राज्य सरकार की और से यह एक विनम्र श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सैनिकों के परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। 

भगवंत मान ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की इसी वचनबद्धता के तहत शहीदों को आर्थिक मदद दी गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्रितों को रोजगार देने की नीति के आधार पर सेना से विचार-विर्मश कर शहीदों के परिवारिक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। 

भगवंत मान ने आशा व्यक्त की राज्य की इस पहल से परिवार को मदद मिलेगी और उनका भविष्य सुरक्षित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं को अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।भगवंत मान ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि इस वीर सैनिक ने देश की एकता की रक्षा के लिए पूर्ण समर्पण दिखाया और उनका महान बलिदान उनके साथी सैनिकों को और अधिक समर्पण और दृढ़ता के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करेगा। 

उन्होंने कहा कि देश को विदेशी साम्राज्यवाद से मुक्त करवाने में पंजाबियों ने अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अब पंजाबी भी सीमाओं की रक्षा कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर के गांव तलवंडी भरथ में एक सरकारी स्कूल का नाम शहीद सिपाही हरकृष्ण सिंह के नाम पर रखने का ऐलान किया। 

इसके इलावा उन्होंने गांव में स्टेडियम निर्माण और धर्मशाला के नवीनीकरण पर 73.50 लाख रुपये खर्च करने की भी घोषणा की। भगवंत मान ने कहा कि इन कार्यों का एस्टीमेट तैयार है और जल्द ही इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा।इसी तरह मोगा के गांव चडिक में मुख्यमंत्री ने शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर सरकारी स्कूल का नाम  रखने और शहीद के पैतृक गांव में खेल मैदान बनाने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि लांस नायक कुलवंत सिंह अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी के शहीद है क्योंकि इससे पहले उनके पिता हवलदार बलदेव सिंह ने भी देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। भगवंत मान ने कहा कि अपग्रेड किए स्कूल के परिसर में दोनों शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी, जिसका नाम लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बठिंडा जिले के बाघा गांव में सिपाही सेवक सिंह के नाम पर सरकारी स्कूल के निर्माण की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने कहा कि गांव के मौजूदा स्टेडियम को भी अपग्रेड किया जाएगा और उसमें शहीद की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि शहीद के गांव में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

जिला लुधियाना के गांव चनकोइयां काकन में मुख्यमंत्री ने गांव के स्कूल का नाम शहीद हवलदार मनदीप सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोराहा से इस गांव को जाने वाली सड़क को मजबूत कर इस सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार स्टेडियम का नामकरण शहीद के नाम पर करने की संभावना तलाशेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD