Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

वित्त मंत्री ने सीबीडीटी से करदाताओं के आवेदनों का समय पर निष्पादन करने के लिए कहा

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance & Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2023

Last updated on: Apr 25, 2023, 00:00 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को करदाताओं द्वारा दायर सभी आवेदनों पर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए और कहा कि ऐसे आवेदनों के निपटान के लिए एक उचित समय सीमा निर्धारित की जानी चाहिए। 

उन्होंने प्रत्यक्ष कर कानूनों के प्रावधानों और उनके अनुपालन के बारे में करदाताओं की जागरूकता बढ़ाने के लिए सीबीडीटी से अपने प्रयास बढ़ाने के लिए कहा।बोर्ड की एक समीक्षा बैठक में वित्त मंत्री ने मुख्य रूप से करदाता आधार बढ़ाने, अनुशासनात्मक कार्यवाही के लंबित मामलों और आयकर अधिनियम, 1961 की कुछ धाराओं के तहत देरी को माफ करने और छूट देने के लिए आवेदनों के निपटान के प्रयासों के बारे में चर्चा की।

बैठक में सीबीडीटी के अध्यक्ष और सदस्यों के अलावा राजस्व सचिव भी मौजूद रहे।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान बताया गया कि हाल के वर्षों में वित्तीय लेन-देन विवरण (एसएफटी) में नए डेटा स्रोतों जैसे लाभांश और ब्याज, प्रतिभूतियां, म्युचुअल फंड और जीएसटीएन से जानकारी की शुरुआत से 1,118 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। 

इससे करीब तीन करोड़ लोगों की जानकारी जुड़ गई है।नए टीडीएस कोड लागू करने से, जिनकी संख्या पिछले आठ वर्षों में 36 से लगभग दोगुनी होकर 65 पर पहुंच गई है, रिपोर्ट की गई ट्रांजेक्शनों की कुल संख्या 2015-16 के 70 करोड़ की तुलना में 2021-22 में 144 करोड़ पर पहुंच गई है।

सीतारमण को इस तथ्य से भी अवगत कराया गया कि जीडीपी की तुलना में व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) का अनुपात 2014-15 में 2.11 से बढ़कर 2021-22 में 2.94 हो गया है।उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ लंबित अनुशासनात्मक कार्यवाही के मामलों की भी समीक्षा की और कहा कि प्रशासनिक और प्रक्रियागत देरी को कम किया जाना चाहिए।

सीतारमण ने सीबीडीटी को ऐसी कार्यवाही को अंतिम रूप देने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance & Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD