Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

 

अमन अरोड़ा द्वारा महाराजा रणजीत सिंह और माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ इंस्टीट्यूटस के कैडेटों के साथ मुलाकात

रोज़गार उत्पत्ति मंत्री ने कैडेटों को रक्षा सेवाओं में स्थायी कमीशन हासिल करने के अपने सपने को साकार करने के लिए सख़्त मेहनत करने के लिए प्रेरित किया

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, DC Mohali, Aashika Jain, Deputy Commissioner Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Apr 2023

पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने यहाँ पंजाब भवन में महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए. एफ. पी. आई.) (लड़के) और माईं भागो ए. एफ. पी. आई. (लड़कियों) के कैडेटों के साथ मुलाकात की।

बताने योग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा स्थापित इन दो प्रतिष्ठित संस्थाओं का उद्देश्य रक्षा सेवा अकैडमियों के द्वारा हथियारबंद सेनाओं में स्थायी कमीशन प्राप्त करने के लिए पंजाब के चुने हुए नौजवान लड़कों और लड़कियों को प्रशिक्षण देना है।इन प्रतिष्ठित संस्थानों का हिस्सा बनने के लिए कैडेटों को बधाई देते हुये श्री अमन अरोड़ा ने सभी कैडेटों को सुनहरी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने कैडेटों को रक्षा सेवाओं में स्थायी कमीशन की प्राप्ति के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और सख़्त मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।इन कैडेटों पर भरोसा प्रकटाते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके माता-पिता को ही नहीं बल्कि राज्य और देश को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं क्योंकि उन्होंने रक्षा सेवाओं के बहादुरी और अनुशासन वाले क्षेत्र में कॅरियर बनाने का स्वप्न संजोया है।

माई भागो आर्म्ड फोर्सिज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर मेजर जनरल जे. एस. संधू ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि मार्च, 2022 से अब तक इस इंस्टीट्यूट की 4 महिला कैडेटों को रक्षा सेवाओं में अफ़सर रैंक मिला है, दो महिला कैडेटों ने ओ. टी. ए./ए. एफ. ए. में ज्वाइन किया है, एक महिला कैडेट ने एन. डी. ए. में ज्वाइन किया है और 25 महिला कैडेट ए. एफ. सी. ए. टी. और सी. डी. एस. लिखती परीक्षाएं पास करने के उपरांत एस. एस. बी. से कॉल लेटरों के इन्तज़ार में हैं। 

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच चौहान ने श्री अमन अरोड़ा को बताया कि मार्च 2022 से अब तक 18 कैडेटों ने एन. डी. ए. / और इसके बराबर के दर्जे की अकैडमियों में ज्वाइन किया है और 22 कैडेटों ने भारत के रक्षा बलों में अफ़सर रैंक पर ज्वाइन किया है। 14 कैडेटों ने अपनी एस. एस. बी. की परीक्षा पास कर ली है और मेरिट सूची और कॉल लेटरों के इन्तज़ार में हैं।

इस मौके पर सचिव रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण श्री कुमार राहुल, डायरैक्टर श्रीमती दीप्ति उप्पल और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , DC Mohali , Aashika Jain , Deputy Commissioner Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD