Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कबड्डी खिलाड़ी संदीप की ह्त्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने और गवाहों को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग

यूके से आई मरहूम संदीप की विधवा ने पुलिस कार्रवाई पर भी उठाये सवाल

Khas Khabar, International Kabaddi Player , Sandeep Singh alias Nangal Ambian, Rupinder Kaur Sandhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Mar 2023

Last updated on: Mar 17, 2023, 00:00 IST

इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर संदीप सिंह उर्फ़ नांगल अम्बियां की सरेआम जालंधर के मल्लिया गांव में कबड्डी मेले के दौरान कुछ लोगो ने गोलिया मार कर ह्त्या कर दी थी | ह्त्या के मामले में आरोपी बनाये गए लोगो को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं है जिसपर संदीप की विधवा रुपिंदर कौर संधू ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाये हैं |

यूके से न्याय की गुहार लगाने आई रुपिंदर कौर ने चंडीगढ़ में बुलाये पत्रकार सम्मलेन में बताया कि ह्त्या के साजिशकर्ता सरेआम घूम रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही | उन्होंने बताया कि वह इससे पहले कई बार पंजाब के पुलिस प्रमुख को मेल की मार्फ़त न्याय की गुहार लगा चुकी है यहाँ तक कि आरोपियों के ठिकाने भी बताये और लोकेशन भी इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई | 

रुपिंदर कौर ने संदीप की ह्त्या के गवाहों की जान को भी ख़तरा बताया और पुलिस प्रमुख से मांग की है की सभी गवाहों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए जिन्हे लगातार धमकिया मिल रही है | संदीप की कबड्डी टीम के कप्तान और लीग कबड्डी फेडरेशन के सदस्य सुलतान सिंह ने फेसबुक पर कबड्डी लवर्स को सम्बोधित करते हुए फेडरेशन में रही धांदलियो और कबड्डी की आड़ में चल रहे गोरख धंधे का  खुलासा कर कबड्डी को साफ़ सुथरा बनाने में सहयोग माँगा था जिसके बाद उनके पति की ह्त्या के आरोपियों ने सुलतान को भी फेसबुक पर धमकिया दी थी और स्वीकार किया था कि संदीप को उन्होंने ही मौत के घाट  उतारा है और अगर किस ने भविष्य में उनके काम में या फेडरेशन में दखलंदाज़ी की तो उसका भी वही हश्र होगा जो संदीप का हुआ था | 

उक्त फेसबुक का स्क्रीनशॉट भी रुपिंदर कौर ने पुलिए प्रमुख को शिकायत के साथ भेजा था बावजूद इसके कुछ नहीं हुआ | रुपिंदर कौर ने कहा कि उनके पति को मौत के घाट उतारने वाले बहुत पावरफुल है जिनके पास पैसे की भी कमी नहीं है जोकि सुपारी किलर बुला कर किसी को भी ठिकाने लगा सकते हैं  

रुपिंदर कौर ने मांग की है कि  किसी आला पुलिस अफसर की निगरानी में एसआईटी गठित कर मामले की निष्पक्ष इन्वेस्टिगेशन कराई जाए | रुपिंदर कौर ने हत्या के गवाह हाकम सिंह,प्रीतम सिंह ,इन्दर पाल सिंह और सोहन सिंह को तुरंत सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुए एफआईआर में शामिल किये गए सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है| 

एफआईआर में  सुरजन सिंह चट्ठा ,सनोवर ढिल्लों ,सरबजीत सिंह ,सुखविंदर सिंह व अन्य को नामजद किया गया था | रुपिंदर कौर के साथ उनके वकील भी शामिल थे जिन्होंने कहा कि संदीप सिंह की हत्या के आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए वह संदीप के परिवार के साथ हैं और न्याय के लिए वह हर संभव  कानूनी कदम उठाएंगे |

 

Tags: Khas Khabar , International Kabaddi Player , Sandeep Singh alias Nangal Ambian , Rupinder Kaur Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD