Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

सीनियर पुरुष इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी: आरएसपीबी, एफसीआई, पीएसपीबी, केनरा बैंक ने जीत दर्ज की

 Sports News, Hockey, Hockey Player, Mens Inter-Department Hockey, RSPB, FCI, PSPB, Canara Bank
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 03 Mar 2023

Last updated on: Mar 03, 2023, 00:00 IST

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरसीपीबी), भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) और केनरा बैंक ने शुक्रवार को तीसरे हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2023 के छठे दिन अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की। 

दिन के पहले मैच में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने पूल-ए में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को 3-0 से हराया। अमित रोहिदास (24' मिनट) ने रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के लिए अच्छी शुरूआत की और मैच के दूसरे क्वार्टर में एक बड़ा शुरूआती गोल किया।हरसाहिब सिंह (28' मिनट) और जोगिंदर सिंह (50' मिनट) ने मैच को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से दूर ले जाने के लिए एक-एक गोल किया और अंक तालिका में तीन और अंक हासिल किए। 

दिन का दूसरा मैच पूल-ए में भारतीय खाद्य निगम और गुजरात स्पोर्टस प्राधिकरण-हॉकी अकादमी के बीच खेला गया। भारतीय खाद्य निगम ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज करते हुए गुजरात खेल प्राधिकरण हॉकी अकादमी को 7-0 से हराया। अभिषेक गांधी (23', 37' मिनट) और योकेश्वरन (44', 54' मिनट) ने नियमित अंतराल पर दो-दो गोल किए जबकि समर्थ प्रजापति (8' मिनट), अद्वैत नचप्पा केएम (21' मिनट), रिंकू अंतिल (40' मिनट) ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को गुजरात स्पोर्ट्स अथॉरिटी - हॉकी अकादमी पर आसान जीत दिलाई। 

दिन के तीसरे मैच में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने पूल-बी में भारतीय खेल प्राधिकरण को 6-2 से हराया। दिन का आखिरी मैच पूल-बी में केनरा बैंक और तमिलनाडु पुलिस के बीच 6-5 के स्कोर के साथ करीबी मुकाबला था। केनरा बैंक के लिए सोमैया कुप्पंडा (6', 22' मिनट) ने दो गोल किए। 

मज्जी गणेश (18' मिनट), सात्विक हिर (26' मिनट), सुनील पी बेंजामिन (30' मिनट) और के वर्गीस जॉन (43' मिनट) ने भी अपनी तरफ से एक-एक गोल किया। जवाब में, एम विजय (56', 58' मिनट) ने तमिलनाडु पुलिस के लिए दो गोल किए। सुरेंद्र (38' मिनट), नंदा कृष्णन के (45' मिनट), शनमुगवेल एस (48' मिनट) ने एक-एक गोल किया।

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , Mens Inter-Department Hockey , RSPB , FCI , PSPB , Canara Bank

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD