Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

लड़की की मॉफ्र्ड फोटो और मोबाइल नंबर अपलोड करने वाला गिरफ्तार

Crime News India, Crime News, New Delhi, Crime News New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Mar 2023

Last updated on: Mar 01, 2023, 00:00 IST

पुलिस ने एक 23 साल के युवक को लड़की की मॉफ्र्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि युवक ने अपमान का बदला लेने के लिए तीन फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए और उनपर एक लड़की की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें (मॉफ्र्ड तस्वीरें) और उसका मोबाइल नंबर अपलोड किया था। 

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर एन्क्लेव निवासी रोशन शर्मा के रूप में हुई है। वह ऑटोरिक्शा चालक का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, 3 फरवरी को एक महिला ने ज्योति नगर साइबर पुलिस स्टेशन में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मॉफ्र्ड इमेज के साथ उसके नाम से बनाए गए एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। 

पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने कहा, जांच के दौरान, शिकायतकर्ता की अश्लील तस्वीरों और मॉफ्र्ड तस्वीरों वाले तीन इंस्टाग्राम अकाउंट पाए गए। शिकायतकर्ता का निजी मोबाइल नंबर भी इंस्टाग्राम अकाउंट में अंकित पाया गया। जांच करने वाली पुलिस टीम ने पंजीकरणकर्ता का विवरण और फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल का आईपी एड्रेस प्राप्त किया। 

डीसीपी ने कहा कि सूचना के आधार पर और तकनीकी निगरानी के जरिए इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन की लोकेशन गाजियाबाद के लोनी इलाके में ट्रेस की गई। मगंलवार तड़के रोशन को गिरफ्तार कर लिया गया। रोशन के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किए मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। 

पूछताछ में रोशन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। रोश ने खुलासा किया कि वह करावल नगर के मुकुंद विहार में किराए के मकान में रहता था। एक दिन उसकी अपनी प्रेमिका से तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें शिकायतकर्ता (उसकी प्रेमिका की एक दोस्त) भी शामिल हो गई और उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। 

डीसीपी ने कहा कि दुर्व्यवहार किए जाने पर, शिकायतकर्ता ने अपने भाइयों को बुलाया और रोशन की पिटाई की। अपमान का बदला लेने के लिए, रोशन ने अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल से उसकी तस्वीरें डाउनलोड कीं और शिकायतकर्ता के नाम से तीन फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए और उसके मोबाइल नंबर के साथ उसकी मॉफ्र्ड तस्वीरें अपलोड कीं। मामले में आगे की जांच चल रही है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , New Delhi , Crime News New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD