Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शिव चलोटू मंदिर का किया जायेगा सौंदर्यीकरण : केवल सिंह पठानिया

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 18 Feb 2023

Last updated on: Feb 18, 2023, 00:00 IST

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झरेड़ में स्थित शिव चलोटू मंदिर के रख रखाव और सौंदर्यीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य किया जायेगा। शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव चलोटू मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। पठानिया ने स्थानीय लोगों और मंदिर कमेटी की माँग पर शिव चलोटू मंदिर में रेलिंग लगाने की बात कही।

उन्होंने शिवरात्रि के शुभ दिन पर शाहपुर की जनता को बधाई और मंगलकामनाएँ दीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र के उत्थान और लोगों के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि आज शिवरात्रि के दिन शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेकों मंदिर में जाकर भगवान शिव की आराधना करने का उन्हें सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि मंदिर और देव-स्थान हमारी स्मृद्ध सांस्कृतिक संपदा और परंपराओं के यथावत चलने का आधार हैं। उन्होंने कहा कि इन देव स्थानों के संचालन और व्यवस्था से सामाजिक ढाँचा भी मज़बूत होता है। उन्होंने कहा कि मंदिरों का संरक्षण कर, उनकी पवित्रता को अक्षुण रखना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारे उत्सव और त्योहार का अस्तित्व भी इन्ही मंदिरों और देवी-देवताओं के इर्द-गिर्द है। 

उन्होंने युवा पीढ़ी से इन उत्सवों को और अधिक उत्साह और शुद्ध भाव से मनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर शिव मंदिर कमेटी प्रधान सरवन कुमार, संजय कुमार, निर्मल सिंह, विनोद कुमार, बलदेव कुमार, रिखी राम सहित स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD