Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज हुआ 'प्यार होता कई बार है' गाना

Ranbir Kapoor, Shraddha Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Tu Jhoothi Main Makkaar, Pyaar Hota Kayi Baar Hai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Feb 2023

Last updated on: Feb 10, 2023, 00:00 IST

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का पहला गाना 'तेरे प्यार में' रिलीज किया गया, जिसे काफी पसंद किया गया और अब नया गाना 'प्यार होता कई बार है' रिलीज किया गया है। गाने में रणबीर कपूर सोलो परफॉर्म कर रहे हैं। 

यह गाना वैलेंटाइन स्पेशल है। 'प्यार होता कई बार है' गाना सिंगल्स को डेडिकेटेड है। गाने में ये मैसेज दिया गया है कि प्यार एक नहीं बल्कि कई बार हो सकता है, तो निराश होने के बजाए दूसरे प्यार की तलाश कीजिए जो आपकी जिंदगी में फिर से खुशियां ले आए। गाने को देख आपको रणबीर के सुपरहिट गाने 'बदतमीज दिल' की याद आ जाएगी। 

गाने को दो अलग-अलग पार्टी के सेटअप में शूट किया गया है: एक नाइट क्लब और दूसरा एक ओपन टैरेस पार्टी। गाने में कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी हैं। गाने का म्यूजिक हिट मशीन प्रीतम द्वारा तैयार किया गया है, अरिजीत सिंह द्वारा गाने को गाया गया है और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं। 

'तू झूठा मैं मक्कार' लव रंजन द्वारा निर्देशित, लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और टी-सीरीज के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत है। यह 8 मार्च, 2023 को होली के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

Tags: Ranbir Kapoor , Shraddha Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Tu Jhoothi Main Makkaar , Pyaar Hota Kayi Baar Hai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD