Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा

 

बीजेपी, माकपा दोनों त्रिपुरा में हिंसा, भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार : ममता बनर्जी

 Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata, Chief Minister of West Bengal, West Bengal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 07 Feb 2023

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पार्टी में अराजक स्थितियों के कारण कांग्रेस छोड़ दी थी। आगे उन्होंनेन कहा, त्रिपुरा में हिंसा और भ्रष्टाचार के लिए भाजपा और माकपा दोनों ही बराबर जिम्मेदार हैं।

रोड शो के बाद चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए उनकी तृणमूल एकमात्र वैकल्पिक पार्टी है क्योंकि कांग्रेस माकपा की बी-टीम है। उन्होंने कहा, कई साल पहले मैंने कहा था कि कांग्रेस सीपीआई-एम की बी-टीम है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में गठबंधन किया, अब वे त्रिपुरा में भी यही काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि चिकित्सा उपचार, शिक्षा या किसी अन्य उद्देश्य के लिए त्रिपुरा के लोगों का हमेशा बंगाल में स्वागत है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार का नाम लिए बगैर कहा कि वह देश और लोगों के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं और हाल के बजट में लोगों को ठगने के लिए कई चीजों को अपनाया है। 

बनर्जी ने कहा कि बंगाल और त्रिपुरा दोनों की संस्कृति, भाषा, खान-पान और पहनावा एक जैसा है और बंगाल हमेशा त्रिपुरा के साथ खड़ा रहेगा। त्रिपुरा में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बहुत कुछ करने का वादा किया था, लेकिन पांच साल तक उन्होंने कुछ नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में सत्ता में आने के बाद तृणमूल पश्चिम बंगाल की तर्ज पर त्रिपुरा का विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, हम त्रिपुरा में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग संस्थान, उद्योग, सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले स्कूल, कॉलेज और व्यापार केंद्र स्थापित करेंगे। 

बीजेपी हमेशा डबल इंजन का जिक्र करती है, दरअसल उनके पास दो इंजन हैं- ईडी और सीबीआई। जब सभी विकल्प विफल हो गए, तो उन्होंने (भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार) विरोधियों के खिलाफ सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल किया। लेकिन भाजपा को पता होना चाहिए कि तृणमूल किसी भी दबाव में नहीं झुकेगी। 

हम उनके खिलाफ और लोगों के विकास और कल्याण के लिए अंत तक लड़ेंगे। अपनी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर त्रिपुरा में तृणमूल सत्ता में आती है तो ये सभी योजनाएं राज्य में शुरू की जाएंगी। सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जब भी आवश्यकता होगी वह भाजपा की साजिशों का सफाया करने और उनकी हिंसा को रोकने के लिए त्रिपुरा आएंगे। 

उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर किसी अन्य दल में भाजपा की आक्रामक गतिविधियों को मात देने की हिम्मत नहीं है और यह पिछले साल त्रिपुरा में स्थानीय निकायों के चुनाव में स्पष्ट था। तृणमूल कांग्रेस ने 60 सीटों में से तीन महिलाओं सहित 28 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 

पार्टी ने वरिष्ठ वकील अनंत बनर्जी को मुख्यमंत्री माणिक साहा के खिलाफ बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से उतारा है, जबकि पार्टी के हबील मिया धनपुर सीट से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। तृणमूल ने सबरूम निर्वाचन क्षेत्र में माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, लेकिन कैलाशहर सीट पर त्रिपुरा राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बिरजीत सिन्हा के खिलाफ एमडी अब्दुल मतीन को उतारा।

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD