Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हवाई फ़ौज में अधिकारी बनी डबल इंजन सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कामः सीएम नायब सिंह भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान सीआईआई जालंधर जोन ने एलपीयू में एआई और चैटजीपीटी पर कार्यशाला आयोजित की स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं युवा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को उड़ान भरवाने का कर रहा कार्य - असीम गोयल अगामी मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य : डॉ अभय सिंह यादव हरियाणा सरकार का फ़िल्म प्रोमोशन पर विशेष फोकस, सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई केन्द्र में हरियाणा से तीन मंत्री बनने से हरियाणा के विकास को मिलेगी तेजी -केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने को तैयार : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार : कोमल मित्तल मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का राजस्व बढ़ाने और व्यय के प्रभावी प्रबंधन पर जोर जीएमएसएच-16 की उत्साहपूर्ण भागीदारी और 101 रक्तदान के साथ 20वां विश्व रक्तदाता दिवस मनाया ज़मीन के इंतकाल के लिए 3000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू सांसद बनने के बाद एक्शन में सांसद गुरजीत सिंह औजला प्रदेश के सभी जिलों में 85 स्थलों पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन पुलिस के ख़िलाफ़ लग रहे आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

 

अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

1500 रुपए पेंशन में भाजपा डाल रही अड़ंगे, रुकवाने को दिल्ली से बनाया जा रहा दबावः सीएम

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काँगड़ा , 25 May 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज काँगड़ा जिला के ज्वाली, इंदौरा और नूरपुर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के लिए धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आनंद शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए।

भाजपा पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा महिलाओं की 1500 रुपए पेंशन को रुकवाने के लिए रोज़ नए अड़ंगे डाल रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता बार-बार-बार चुनाव आयोग के पास महिलाओं की पेंशन को रुकवाने में लगे हैं और दिल्ली से भी चुनाव आयोग पर दबाव डाला जा रहा है। 

यह तो कांग्रेस के विरोध के बाद चुनाव आयोग ने महिलाओं की पेंशन के फ़ॉर्म भरने को अनुमति दी और अब महिलाएँ योजना के फ़ॉर्म भर रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा नेता बार-बार महिलाओं की पेंशन पर सवाल पूछते थे, लेकिन अब वह महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित करने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अपना विरोध वापस ले ले और चुनाव आयोग अनुमति दे तो 24 घंटे में महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन उनके खाते में ट्रांसफ़र कर दी जाएगी। अगर अनुमति नहीं भी मिली, तो जून माह में महिलाओं को दो किश्तों के 3000 रुपए एक साथ डाले जाएँगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रयास किए हैं। 

पुलिस में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनावी लाभ को देखकर काम नहीं करती। कांग्रेस सरकार ने सरकार की ख़राब माली हालत के बावजूद पहले ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी, जबकि भाजपा नेता दिल्ली में एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए को रुकवाने का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में जयराम ठाकुर पांच साल तक सोते रहे और प्रदेश का ख़ज़ाना लुटाते रहे। जबकि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकर जनता का पैसा जनता के बीच बाँटा है। इसी पैसे से कांग्रेस सरकार ने मनेरगा की दिहाड़ी 60 रुपए बढ़ाकर 300 रुपए की, 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को फ्री इलाज की सुविधा का प्रावधान किया। 

विधवाओं के 27 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा का खर्च राज्य सरकार उठाएगी और गरीब विधवाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। गाय के दूध का समर्थन मूल्य 32 रुपए से बढ़कर 45 रुपए किया, जबकि भैंस के दूध का मूल्य 47 रुपए से बढ़ाकर 55 रुपए किया। 

वर्तमान राज्य सरकार ने सरकारी क्षेत्र में 22 हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि पांच वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने मात्र 20 हजार नौकरियाँ दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन माह में एक लाख इंतक़ाल और आठ हजार तकसीम के मामले निपटाए, जिससे वर्षों से लटके राजस्व मामलों का निपटारा हुआ और लोगों को सुविधा दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव विशेष है क्योंकि लड़ाई ईमानदारी और बेइमानों के बीच है। भाजपा ने धनबल से लोकतांत्रिक तरीक़े से चुनी हुई सरकार को गिराने का एक महीने तक असफल प्रयास किया है। कांग्रेस सरकार की लड़ाई अब जनता लड़ेगी क्योंकि लोकतंत्र की ताक़त जनबल है। 

उन्होंने कहा कि आपकी वोट की ताकत ही लोकतंत्र को बचा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के छह विधायकों को राजनीतिक मंडी में ख़रीदा है और दागियों ने अपने ईमान के साथ-साथ जनभावनाओं का सौदा किया है। आज इतिहास में आजाद विधायक भी इस्तीफ़ा स्वीकार करने के लिए धरने दे रहे हैं, क्योंकि उन्होंने भाजपा के सामान से भरे अटैची के लिए अपनी विधायक को बेच दिया है। 

उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह विधायक राजनीतिक मंडी में बिकते रहे तो जनता के वोट की क्या अहमियत रह जाएगी। एक जून को प्रदेश की जनता खरीद-फरोख्त की राजनीति को कड़ा सबक़ सिखाएगी और लोकसभा की चारों सीटों के साथ-साथ विधानसभा उप-चुनाव की छह सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी होंगे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि काँगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा राष्ट्रीय नेता है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणासी से चुनाव लड़ सकते हैं तो आनंद शर्मा हिमाचल के रहने वाले हैं। वह हिमाचल से राज्यसभा सदस्य रहे और उन्होंने शिमला में पासपोर्ट ऑफिस खुलवाया, कंदरोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 150 करोड़ रुपए दिए, काँगड़ा में एनआईएफटी खुलवाया, पालमपुर में टी-बोर्ड का ऑफिस दिया और सांसद निधि से हज़ारों लोगों की मदद की। 

उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद आनंद शर्मा सरकार में मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जब काँगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन थे तो बैंक में लूट हुई, जिसकी जानकारी सरकार के पास है। इस अवसर पर कांगड़ा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आनंद शर्मा, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन सहित, कांग्रेस के जिला काँगड़ा अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD