Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अधिकारियों को उद्योगों के लिए नयी औद्योगिक नीति जल्द तैयार करना यकीनी बनाने के निर्देश

नयी औद्योगिक नीति बनाने सम्बन्धी प्रगति की समीक्षा की, नयी नीति से राज्य में बड़े स्तर पर औद्योगिक विकास की उम्मीद जताई

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Feb 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अधिकारियों को उद्योग के लिए नयी औद्योगिक नीति जल्द से जल्द समर्पित करना यकीनी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।यहाँ अपने दफ़्तर में उच्च स्तरीय समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का अग्रणी औद्योगिक राज्य बनने की कगार पर है और राज्य सरकार की तरफ से तैयार की जा रही नयी औद्योगिक नीति इसके लिए केद्र के तौर पर काम करेगी। 

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि उद्योग नीति बनाने के लिए सभी सम्बन्धित पक्ष ख़ास कर उद्योगपतियों के विचार लिए गए हों।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य के उद्योगपतियों के सुझावों को इस नीति में शामिल करके साकार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके हैदराबाद, चेन्नयी और मुंबई के हालिया दौरों के दौरान उद्योगपतियों से प्राप्त सुझावों को भी इस नीति में शामिल किया गया है। 

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि नयी औद्योगिक नीति राज्य के औद्योगिक विकास को जबरदस्त प्रोत्साहन देगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह यकीनी बनाएं कि इस नीति को जल्दी से जल्दी अंतिम रूप दिया जाये जिससे इसको राज्य में पूरी तरह लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी यकीनी बनाएं कि यह नीति जल्दी से जल्दी उद्योगपतियों को समर्पित की जा सके। 

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह नीति राज्य में बड़े स्तर पर औद्योगिक विकास यकीनी बनाऐगी।इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेनू प्रसाद, प्रमुख सचिव इंडस्ट्रीज़ दलीप कुमार, डायरैक्टर इंडस्ट्रीज़ सिबिन सी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD