Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सरदार सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः बीबा जयइंद्र कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

 

मुख्यमंत्री द्वारा शहीद कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर स्टेडियम बनाने और सडक़ का नाम रखने का ऐलान

शहीद के पैतृक गाँव जाकर परिवार को दो करोड़ रुपए के चैक सौंपे

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर (गुरदासपुर) , 11 Jan 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब पुलिस के शहीद कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर स्टेडियम बनाने और सडक़ का नाम रखने का ऐलान किया है, जिसने समाज विरोधी तत्वों का मुकाबला करते हुए अपनी मातृभूमि की ख़ातिर जीवन कुर्बान कर दिया।मुख्यमंत्री आज यहाँ शहीद के पैतृक घर गए और देश के लिए की महान बलिदान के सत्कार में पीडि़त परिवार को दो करोड़ रुपए के चैक सौंपे, जिनमें एक करोड़ रुपए की एक्स-ग्रेशिया राज्य सरकार ने दी, जबकि एक करोड़ की राशि एच.डी.एफ.सी. बैंक की जीवन बीमा के तौर पर दी गई।

उन्होंने कहा कि शहीद कॉन्स्टेबल कुलदीप बाजवा ने फगवाड़ा में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की रक्षा के लिए सच्चे सपूत के महान योगदान के सत्कार में राज्य सरकार ने विनम्र सा प्रयास किया है।मातृभूमि की रक्षा के लिए जान न्योछावर करने वाले बहादुर सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंजाब सरकार का विनम्र सा प्रयास है। 

उन्होंने बताया कि इस गाँव में शहीद कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर एक स्टेडियम स्थापित किया जाएगा, जहाँ अति- आधुनिक एथलैटिक ट्रैक भी होगा। भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि इलाके के नौजवान पंजाब पुलिस और सशस्त्र सेनाओं में भर्ती होने के लिए इस स्टेडियम में तैयारी कर सकेंगे।मुख्यमंत्री ने शहीद के गाँव को जाने वाली सडक़ का नाम भी कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर रखने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि यह प्रयास देश की ख़ातिर अपनी जान कुर्बान करने वाले बहादुर सैनिकों के अथाह योगदान के सत्कार में है। भगवंत मान ने कहा राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के मुताबिक शहीद कुलदीप सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई।  

मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि राज्य का यह प्रयास जहाँ पीडि़त परिवार को मदद मुहैया करवाएगा, वहीं उनके भविष्य को सुरक्षित करने में भी मददगार साबित होगा। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह कदम नौजवानों को सशस्त्र बलों और पंजाब पुलिस में भर्ती होकर अपनी मातृभूमि की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। भगवंत मान ने सरहदी इलाकों के निवासियों को ‘सच्चे देश-भक्त’ बताया, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए कीमती योगदान दिया है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र ने सशस्त्र सेनाओं में बहुत से सैनिक और जनरल पैदा किए हैं, जिन्होंने देश के लिए महान बलिदान दिए हैं। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता बरकरार रखने के लिए हर चुनौती का दिलेरी से सामना किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सरहदी इलाकों में बसने वाले इन बहादुर लोगों का अथाह योगदान बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD