Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी

 

इंसान को मानव जीवन परमात्मा को जानने के लिए मिला है : सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 05 Jan 2023

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने आज राजपुरा की नई अनाज मंडी में विशाल निरंकारी संत समागम के अवसर पर हजारों की गिनती में पहुंची संगतों को आर्शीवाद देते हुए फरमाया कि इंसान को मानव जीवन सिर्फ परमात्मा को जानने के लिए मिला है। जिसने इस परम पिता परमात्मा  को जान लिया है उसके जीवन में हर इंसान के लिए प्यार अपने आप  ही पैदा हो जाता है उसको हर इंसान अपना नजर आने लग जाता है। 

जीवन भी उनका ही सफल होता है जो जीवत रहते इस परमात्मा को देखकर भक्ति करते है वह जन्म मरन के चक्र से मुक्त हो जाते है। संत हमेशा प्यार रुपी पुल बनाकर ही समाज में विचरण करते है तथा नफरत की दीवारों को खत्म कर देते है। हमें एक दूसरे के प्रति वैर, विरोध, नफरत, ईष्र्या की भावना को खत्म करके हमेशा प्यार, प्रीत, विनम्रता,सहनशीलता, एकता के साथ ही पेश आना चाहिए। 

उन्होंने समाज में फैली दुनियावी नशों से बचने के प्रेरणा देते हुए कहा कि इंसान को हमेशा परमात्मा के नाम का नशा करना चाहिए जो कि सदा रहने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारे दिलों में निरंकार का हमेशा वास रहे। उन्होंने उदाहरण दी कि जब कोई इंसान किसी खड़े पानी में कंकर मारता है तो वह पानी का फैलाव चारों तरफ नजर आता है इसी तरह जो ब्रह्मज्ञानी का जीवन होता है वह हर एक के साथ प्यार से पेश आता है।

हर इंसान के प्रति अपना स्वभाव उसी तरह से रखो जैसे कि उसके सामने रखते है भाव कि किसी की पीठ के  पीछे भी निंदा चुगली नहीं करनी चाहिए। हर समय अच्छे गुणों को ही अपनाना है सिर्फ अपने फायदे के लिए अच्छे नहीं बनना बल्कि हमेशा के लिए अच्छे गुण अपनाकर अच्छे इंसान बनना है। 

उन्होंने आगे समझाया कि किसी के रंग, रुप, जात, पात, खाने, पीने पर नफरत नहीं करनी बल्कि उसके अच्छे गुणों को धारन करना है। उन्होंने उदाहरण देते कहा कि जब हम कमरे में अकले होते है तो हमें कई बार अपनी ही परछाई दिखाई देती है तो देखने में यह महसूस होता है कि ये कोई और इंसान है जबकि बाद में पता चलता है कि यह तो अपनी खुद की ही परछाई है। 

इसी तरह जब हम किसी को गैर समझ कर नुक्सान पहुंचाते है पर बाद में पता चलता है कि उसमें भी उसी परमात्मा का वास है जो मेरे अंदर है। हर इंसान में परमात्मा का नूर है, सब में परमात्मा है इसलिए हमने सभी को प्यार करते हुए आगे बढऩा है, यदि हमारे मटके में पानी होगा तभी हम किसी को पानी पिला सकते है। 

उसी तरह जब हम  प्यार, प्रीत, विनम्रता, सहनशीलता आदि का भाव अपनाते है तब ही हम किसी को भी प्यार, विनम्रता व सहनशीलता बांट सकते है। हम सब ने प्रेमा भक्ति करनी है, इस परमात्मा से लिव जोड़ कर हर समय प्यार से भक्ती करते हुए आनंद में रहना है। जैसी भी स्थिति हो, दुख में भी तथा सुख में भी हमेशा इस दातार प्रभु का शुक्राना करना है।

इस अवसर पर जोनल इंचार्ज पटियाला राधे श्याम जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज, निरंकारी राज पिता रमित जी तथा समूह संगतों का स्वागत किया तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन, सिविल प्रशासन,नगर कौंसल, मार्किट कमेटी, आढ़ती एसोसिएशन व क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक, समाजिक व धार्मिक संस्थाओं व शहर निवासियों का भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD