Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर

Bollywood, Anupam Kher, Anil Kapoor, Sports News, Cricket, Rishabh Pant, Rishabh Pant Latest News, Rishabh Pant News, Rishabh Pant Accident, Rishabh Pant Accident News, Rishabh Pant Delhi Dehradun Accident, Rishabh Pant Car Accident, Rishabh Pant Car, Rishabh Pant Health, Rishabh Pant Health Update
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 31 Dec 2022

Last updated on: Dec 31, 2022, 00:00 IST

हादसे के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। उनके दिमाग और रीढ़ की हड्डी में कोई चोट नहीं आई है। उनके घुटने और टखने का स्कैन होना बाकी है। पंत के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार उनके पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है। 

अनुपम खेर और अनिल कपूर पंत से मिले : बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने ऋषभ पंत से मुलाकात की है। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी पंत के परिवार से बात की थी और हर तरह की मदद की बात कही थी। पीएम मोदी भी पंत के परिवार से बात कर चुके हैं।

पंत से मिलेगी डीडीसीए की टीम : ऋषभ पंत से मिलने के लिए डीडीसीए की टीम रवाना हो चुकी है। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएसन के अध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट किया जाएगा। हालांकि पंत की हालत खतरे से बाहर है। 

पंत के घुटने और टखने का स्कैन आज : पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है। वहीं, आज उनके घुटने और टखने का स्कैन होना है। पंत के पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह भी ज्यादा गंभीर नहीं है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ऋषभ पंत के दाहिने घुटने के लिगामेंट फटने को लेकर चिंतित है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के डॉक्टरों के पैनल ने देहरादून में पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ बैठक की है और यह निर्णय लिया गया है कि उनके लिगामेंट का इलाज बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा किया जाएगा। इसके लिए पंत को विदेश भेजा जा सकता है।

 

Tags: Bollywood , Anupam Kher , Anil Kapoor , Sports News , Cricket , Rishabh Pant , Rishabh Pant Latest News , Rishabh Pant News , Rishabh Pant Accident , Rishabh Pant Accident News , Rishabh Pant Delhi Dehradun Accident , Rishabh Pant Car Accident , Rishabh Pant Car , Rishabh Pant Health , Rishabh Pant Health Update

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD