Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

 

डी. जी. पी. गौरव यादव ने फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेल से पहले किये सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा

पहली बार ड्रोनों के द्वारा की जायेगी निगरानी, श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पाँच समाधान केंद्र भी किये स्थापित

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 24 Dec 2022

शहीदी जोड़ मेल से पहले डी. जी. पी. पंजाब गौरव यादव ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका और जिले में होने वाले समागम को सुचारू और सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए मौके पर सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लिया।श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहीदी को श्रद्धाँजलि भेंट करने के लिए तीन दिवसीय सालाना शहीदी जोड़ मेल 26 से 28 दिसंबर, 2022 तक श्री फतेहगढ़ साहिब में होगा।

श्री फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेल के लिए सुरक्षा प्रबंधों के लिए तैनात किये जा रहे 3000 से अधिक पुलिस कर्मियों को संबोधन करते हुये डीजीपी ने कहा कि पहली बार निगरानी के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जायेगा और आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

डी. आई. जी रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और सीनियर पुलिस कप्तान फतेहगढ़ साहिब रवजोत कौर ग्रेवाल के साथ सभी सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेते हुये डी. जी. पी गौरव यादव ने बताया कि देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पाँच समाधान केंद्र बनाऐ गए हैं। इसके इलावा एक आधुनिक कमांड सैंटर भी स्थापित किया गया है।

गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकते हुए डीजीपी गौरव यादव ने राज्य की शान्ति और भाईचारक सांझ की अरदास की।जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए वचनबद्ध है।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD