Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

एफआईएच नेशंस कप : भारतीय महिला हॉकी टीम ने चिली को 3-1 से हराया

Sports News, Hockey, Hockey Player, FIH Womens Nations Cup, FIH Womens Nations Cup 2022, Indian Womens Hockey Team
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वालेंसिया (स्पेन) , 11 Dec 2022

Last updated on: Dec 11, 2022, 00:00 IST

प्रो लीग में वापसी की उम्मीद में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार दोपहर चिली के खिलाफ 3-1 से शानदार जीत दर्ज करके एफआईएच महिला नेशंस कप 2022 जीतने के अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। भारत के लिए संगीता कुमारी (3), सोनिका (11) और नवनीत कौर (32) ने गोल किए जबकि चिली के लिए एकमात्र गोल फर्नाडा विलग्रान (44) ने किया। 

भारत खिताब जीतने की उम्मीद कर रहा है, क्योंकि विजेता को एफआईएच प्रो लीग के अगले सत्र में पदोन्नत किया जाएगा। शीर्ष गोलकीपर सविता की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में शानदार शुरुआत की, जिससे अपने विरोधियों पर उनका इरादा बिल्कुल स्पष्ट हो गया। फॉर्म में चल रही संगीता कुमारी ने खेल के तीसरे मिनट में गोल किया। 

अनुभवी फारवर्ड वंदना कटारिया ने दाहिने फ्लैंक में शानदार टैकल से गोल सेट किया और गेंद को संगीता की ओर धकेला, जिन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की। उनके गोल ने भारत को चिली पर बढ़त दिला दी, मैच के बाद के मिनटों में वह इस गति को बढ़ाते चले गए। उन्होंने अपने आक्रमण में अच्छी गति से खेला। 

भारत ने 11वें मिनट में अपनी बढ़त को 2-0 से आगे बढ़ाया, जब संगीता ने सोनिका को गोल में तब्दील करने में मदद की। बाएं किनारे पर तैनात सोनिका ने सटीक डिफ्लेक्शन पाया, जिससे भारत को मजबूत बढ़त मिली। हॉकी इंडिया की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार के मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सोनिका को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे क्वार्टर में गोलरहित रहने के बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर की आक्रामक शुरुआत की। इस बार, नेहा गोयल ने स्कोरिंग का मौका बनाया, जब उन्होंने एक एरियल पास लिया और नवनीत को भारत का तीसरा गोल करने में मदद की। 32वें मिनट में किए गए इस गोल ने मैच के दूसरे हाफ में भारत को अच्छी जगह पर पहुंचा दिया। 

इस बीच भारत की रक्षापंक्ति ने बिना कोई गोल गंवाए अपना बोलबाला कायम रखा। हालांकि चिली ने 44वें मिनट में फर्नाडा विलग्रान के जरिए पेनल्टी कार्नर पर एक गोल करने में कामयाबी हासिल की। संगीता और नवनीत के कुछ कुशल खेल के साथ डी में स्कोरिंग के कुछ अच्छे मौके बनाए। लेकिन चिली की गोलकीपर नतालिया सल्वाडोर कई मौके पर भारतीय टीम को गोल करने से रोकने में सफल रही, इस तरह मैच को 3-1 के स्कोर के साथ समाप्त किया।

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , FIH Womens Nations Cup , FIH Womens Nations Cup 2022 , Indian Womens Hockey Team

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD