Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

पंजाब के टैक्सी ऑप्रेटरों को प्राईवेट बस ऑप्रेटरों के समान टैक्स माफी देना विचाराधीन : लालजीत सिंह भुल्लर

परिवहन मंत्री द्वारा टैक्सी ऑप्रेटरों की सभी जायज माँगों पर विचार करने का भरोसा

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Dec 2022

Last updated on: Dec 07, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के टैक्सी ऑप्रेटरों को बड़ी राहत देने पर विचार कर रही है जिसके अंतर्गत टैक्सी ऑप्रेटरों को भी प्राईवेट बस ऑप्रेटरों की तरह कोरोना काल के दौरान दी गयी टैक्स माफी के समान टैक्स माफी दिए जाने का मामला विचाराधीन है।

परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज पंजाब टैक्सी ऑप्रेटरज़ यूनियन के प्रतिनिधियों की माँगों को ध्यान से सुनते हुये यह जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना काल के समय के दौरान सभी काम-काज ठप होने के कारण कंट्रैक्ट और स्टेज़ कैरिज़ प्राईवेट बस ऑप्रेटरों को टैक्स माफी दी गई थी। अब टैक्सी ऑप्रेटरों को भी उसी समय-सीमा के लिए टैक्स माफी देने के लिए सरकार विचार कर रही है।

मंत्री ने टैक्सी ऑप्रेटरों को भरोसा दिलाया कि उन्हें आर.टी.ए. कार्यालयों में परेशानी नहीं होने दी जायेगी। स. भुल्लर ने अधिकारियों को हिदायत दी है सरकारी कार्यालयों में एजेंटों की आमद पर पूर्ण पाबंदी यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ज़्यादातर सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है जिससे टैक्सी ऑप्रेटरों को सरकारी कार्यालयों में परेशान ना होना पड़े। 

उन्होंने कहा कि विभाग में अभी भी कुछ मंजूरियां मैनुअल हैं, जिनको जल्द ही ऑनलाइन कर दिया जायेगा।परिवहन मंत्री ने टैक्सी ऑप्रेटरों की माँग कि लोकल पंजाब पर्मिट गाड़ीयों को पड़ोसी राज्यों में जाने के लिए ऑनलाइन मंज़ूरी देने की व्यवस्था की जाये, के बारे में विभाग के अधिकारियों को विचार करने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा टैक्सी ऑप्रेटरों की मुश्किलों के हल के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बारे भी विचार किया जायेगा।स. भुल्लर ने टैक्सी ऑप्रेटरों को भी अपील की कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्दी पहने और अपने वाहनों में सुरक्षा यंत्र रखना यकीनी बनाएं।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD