Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

‘अच्छे दिनों’ का इन्तज़ार कर रहे गुजरात में ‘आप’ की ईमानदार सरकार बनने पर आएंगे ‘सच्चे दिन’ : भगवंत मान

किसी विकल्प की कमी के कारण गुजरात ने भाजपा को 27 सालों से अधिक का समय दिया, परन्तु अब बदलाव की हवा चली

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Walsaad, Gujrat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वलसाड (गुजरात) , 09 Oct 2022

Last updated on: Oct 09, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि गुजरात के लोगों ने किसी विकल्प की कमी के कारण भाजपा को 27 साल से अधिक का समय दिया, परन्तु अब राज्य में बदलाव की हवा चल रही है। यहाँ एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 27 सालों में गुजरात विकास पक्ष से पिछड़ा है। उन्होंने अफ़सोस प्रकट करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2.50 लाख करोड़ रुपए के बजट वाले राज्य के ऊपर 3.50 लाख करोड़ रुपए का कजऱ् है। 

भगवंत मान ने कहा कि गुजरात के लोग सोए हुए भी टैक्स भर रहे हैं, जबकि भाजपा के दोस्त इस पैसे को लूट रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात ‘आप’ को भारी बहुमत देकर पंजाब और दिल्ली का रिकॉर्ड तोड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोग गुजरात से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का बेसब्री से इन्तज़ार कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि दिसंबर में ‘आप’ राज्य में लोक-हितैषी सरकार बनाएगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे ‘अच्छे दिन’ अभी भी एक सपना है परन्तु गुजरात में ‘आप’ की ईमानदार सरकार बनने के बाद ‘सच्चे दिन’ आएंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में मतदान के बाद विकासमुखी सरकार आएगी। भगवंत मान ने कहा कि यह सरकार राज्य के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की ख्वाहिशों पर खरा उतरेगी।  

भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों को सुविधाएं देने का विरोध करते आ रहे हैं, जबकि उन्होंने अपने दोस्तों को दोनों हाथों से खज़़ाना लुटाया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं और इनके दरबारियों ने जनता के पैसे को बेरहमी से लूटा है। भगवंत मान ने कहा कि हैरानी की बात है कि यह नेता ‘आप’ की लोक-हितैषी पहलों का विरोध करते हैं।  

कांग्रेस को भाजपा की ‘बी’ टीम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा पार्टी ने कई राज्यों में कांग्रेसी विधायक खऱीदे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का कत्ल है परन्तु कांग्रेसी नेताओं ने इस मामले का किसी भी आधार पर विरोध नहीं किया। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब कांग्रेस देश भर में ‘विधायक बिकाऊ की तख़्ती’ के साथ कार्यालय खोलेगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और भाजपा ने लोकतांत्रिक नैतिक-मुल्यों का मज़ाक उड़ाने के लिए एक दूसरे के साथ हाथ मिला लिया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने देश का पैसा अंग्रेज़ों की अपेक्षा अधिक बेरहमी से लूटा है। भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में लोग सर्वोच्च हैं और वह इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे।  

पंजाब में राज्य सरकार की कई लोक-हितैषी पहलों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘एक विधायक, एक पेंशन’ बिल पास किया है, जिसमें हरेक विधायक को केवल एक ही पेंशन का प्रावधान है, जबकि पहले हर समय-सीमा के लिए एक से अधिक पेंनश मिलती थीं। उन्होंने कहा कि इसी तरह राज्य सरकार ने 17,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ केवल मेरिट के आधार पर नौजवानों को दी हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि राज्य में ठेके के आधार पर रखे 36,000 कर्मचारियों को रेगुलर करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और हाल ही में राज्य सरकार ने 9000 के करीब कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब में 100 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। 

उन्होंने कहा कि इसी तरह स्कूलों को उच्च वर्ग के मानक स्कूलों में बदला जा रहा है। भगवंत मान ने यह भी कहा कि पंजाब के हर घर को 600 यूनिट बिजली मुफ़्त दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में रैलियों में जुड़ रही भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि यहाँ ‘आप’ की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी को मिले भारी समर्थन से भाजपा चिंतित है। भगवंत मान ने लोगों को एक गतिशील और प्रगतिशील गुजरात की सृजन करने के लिए ‘आप’ को वोट डालने की अपील की।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Walsaad , Gujrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD