Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने अनाज मंडी सुनाम में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई

पंजाब सरकार किसान वीरों को अनाज मंडियों में हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Sunam Udham Singh Wala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुनाम ऊधम सिंह वाला , 01 Oct 2022

Last updated on: Oct 01, 2022, 00:00 IST

जि़ला संगरूर की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। सुनाम ऊधम सिंह वाला की नयी अनाज मंडी में पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा और आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज सरकारी खरीद आरंभ करवाई। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसान वीरों को अनाज मंडियों में हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में कोई मुश्किल पेश नहीं आयेगी। इस मौके पर उन्होंने किसान सुखजिन्दर सिंह निवासी माडल टाऊन की तरफ से लाई फसल की बोली भी लगवाई और मौके पर ही फ़सल की खरीद की गई। 

श्री मुकेश जुनेजा की दुकान पर आढ़तियों और किसानों की सभा के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मंडियों में धान की आमद पर नजऱ रखने के लिए उडऩ दस्ते तैनात हैं और सीजन के दौरान किसी भी तरह की जाली या ग़ैर-कानूनी खरीद से बचाव के लिए जिले की अंतरराज्यीय सीमाओं पर नाके लगाने की हिदायत की गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार धान के दाना-दाना की खरीद और ढुलाई करने के लिए वचनबद्ध है। श्री अरोड़ा ने कहा कि जि़ला प्रशासन को धान की खरीद, लिफ्टिंग, बारदाने की उपलब्धता, ट्रांसपोरटेशन, लेबर समेत बिजली, पीने के लिए साफ़ पानी, साफ़-सफ़ाई, शौचालयों की सुविधा सम्बन्धी कोई भी लापरवाही न बरतने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समूह अनाज मंडियों की निगरानी उप मंडल मैजिस्ट्रेट कर रहे हैं और सभी सरकारी खरीद एजेंसियों को सरकार की हिदायतों की यथावत पालना करने के आदेश दिए गए हैं। 

इस मौके पर प्रधान आढ़ती एसोसिएशन अमरीक सिंह धालीवाल, एस.डी.एम जसप्रीत सिंह, डी.एफ.एस श्री नरिन्दर सिंह, मदन गोपाल, तरसेम तोलोवालिया, हरमेश नागरा, सेठी कुलारां, मनप्रीत बांसल समेत बड़ी संख्या में किसान, आढ़ती, पल्लेदार आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sunam Udham Singh Wala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD