Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

Rajiv Gandhi की 78वीं जयंती पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Priyanka Gandhi, Rajiv Gandhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Aug 2022

Last updated on: Aug 20, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को वीर भूमि पर अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, "पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। 

मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा उसे पूरा कर सकूं।"राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में राजीव गांधी की एक वीडियो भी शेयर किया है। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया : "हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हैं। 

वह '21वीं सदी के भारत के वास्तुकार' के रूप में सम्मानित हैं, यह उनकी दूरदर्शिता ही थी, जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।"इस अवसर को चिह्न्ति करने के लिए युवा कांग्रेस (आईवाईसी) दिवंगत प्रधानमंत्री के कार्यो को उजागर करने के लिए तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित करेगी। 

आईवाईसी के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, "राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे, जिन्होंने एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में काम किया। देश अभी भी उनकी दृष्टि का लाभ उठा रहा है। उनकी दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत, आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में ला खड़ा किया है।

"पार्टी की युवा शाखा ने राजीव गांधी को 'सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति का जनक' कहा। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Priyanka Gandhi , Rajiv Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD