Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

परिवहन विभाग की मुलाजिम यूनियनें विभाग को तरक्की की राह पर लाने के लिए मान सरकार का साथ दें : हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री ने यूनियनों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज़ माँगों को पहल के आधार पर हल किया जायेगा

Harpal Singh Cheema, Finance, Planning, Excise and Taxation Minister, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Aug 2022

Last updated on: Aug 18, 2022, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन विभाग को फिर तरक्की की राह पर लाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की वचनबद्धता को दोहराते हुए वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने विभाग की अलग-अलग यूनियनों को इस मिशन में पूर्ण सहयोग देने की अपील की। आज यहाँ पंजाब भवन में मीटिंग के दौरान पंजाब रोडवेज़ और पी. आर. टी. सी की मुलाजी़म यूनियनों ने सरकारी बसों के बेड़े में विस्तार करने, बसों के रूटों और ठेके पर रखे मुलाजीमों की सेवाओं को पक्का करने समेत कई मुद्दे उठाए।

यूनियनों की तरफ से सरकारी बसों के बेड़े में विस्तार करने की माँग का स्वागत करते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मान सरकार की तरफ से राज्य के सभी विभागों को मज़बूत करने के साथ- साथ लाभप्रद बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं जिससे नौजवानों के लिए रोज़गार के अधिक से अधिक मौके पैदा किये जा सकें। उन्होंने यूनियनों से अपील की कि वे परिवहन विभाग की बेहतरी के लिए जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार पर नकेल डालने के लिए सरकार का साथ दें। उन्होंने कहा कि विभाग की तरक्की ही उनके सभी मसलों का हल होगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली राज्य सरकारें परिवहन माफिया के प्रभाव अधीन थीं और उनकी तरफ से अपनाई गई नीतियों ने विभाग को वित्तीय संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने न सिर्फ़ सरकारी बसों को सीधे दिल्ली हवाई अड्डे तक चलाना शुरू किया है, बल्कि राज्य के अलग-अलग रूटों पर सरकारी बसों को सफलतापूर्वक चलाने को यकीनी बनाने के लिए परिवहन माफिया पर नकेल डाली है।

हरपाल सिंह चीमा ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को यूनियन की तरफ से उठाई जायज़ माँगें जिसके लिए वित्तीय सहायता की ज़रूरत है, के बारे एक नोट तैयार करके उनके साथ सांझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठेका आधारित मुलाजिमों की सेवाएं पक्का करने का मुद्दा बीते दिन हुई मीटिंग में भी विचारा गया था और यकीन दिलाया कि सरकार की तरफ से 36000 मुलाजिमों की सेवाएं रेगुलर करने के लिए सहृदय यत्न किये जा रहे हैं। मीटिंग में दूसरों के इलावा सचिव परिवहन विकास गर्ग, ऐमडी पी. आर. टी. सी पूनमदीप कौर ढिल्लों और डायरैक्टर परिवहन अमनदीप कौर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Finance , Planning , Excise and Taxation Minister , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD