Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, नवप्रतिनिधि भी रोज दो घंटे करें जनसुनवाई

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 03 Aug 2022

Last updated on: Aug 03, 2022, 00:00 IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आईजीआरएस व जन शिकायतों का निस्तारण प्रभावी ढंग से किया जाये। जनप्रतिनिधि भी प्रतिदिन दो घंटे जनसुनवाई करें और अधिकारी जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायत पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापरक करते हुए जनप्रतिनिधियों को निस्तारण से भी अवगत कराएं। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को गोरखपुर कमिश्नरी सभागार में गोरखपुर मंडल के चार जनपदों (गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर) के विकास कार्यों, निमार्णाधीन परियोजनाओं व कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। 

तीन घंटे तक चली मैराथन समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को आयुष विश्वविद्यालय, कुशीनगर मेडिकल कॉलेज तथा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के कार्यों की जांच के लिए अलग-अलग कमेटी बनाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया। 

साथ ही उन्होंने देवरिया जिले में जल निकासी की योजना में विलंब होने की जांच करने की हिदायत मंडलायुक्त को दी। कहा कि जनप्रतिनिधियों को आकांक्षात्मक विकास खण्डों की जानकारी भी दी जाये। कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर संवाद करके विकास कार्यक्रमों को गति देने के लिए कार्य करना होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर मंडल के चारो जनपद बाढ़ एवं सूखा के लिए अपनी पूरी तैयारी रखें। अधिक वर्षा होने पर कहीं भी जल जमाव की स्थिति न रहने पाये। सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर मंडल इंसेफेलाइटिस के लिए संवेदनशील है। सभी जिले अपना सर्विलांस बेहतर रखें। जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी लगातार समीक्षा करें। 

कोई भी मरीज 102 व 108 एम्बुलेंस के अलावा किसी अन्य साधन से न आये। सीएम योगी ने कहा कि धर्मस्थलों के लाउडस्पीकर के आवाज को धीमा रखा जाये। इसके लिए थाना, सर्ल स्तर पर जिम्मेदारी दी जाये। पर्व एवं त्यौहारो के ²ष्टिगत निर्देश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि किसी सार्वजनिक स्थान पर ताजिया आदि न रखी जाये। किसी भी शोभायात्रा में अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग न हो। 

डीजे आदि का आवाज भी धीमी रहे। उन्होंने कहा कि कहीं भी टैम्पो स्थल, बस स्टेशनो पर अवैध वसूली की शिकायत न आये। यदि कहीं शिकायत मिलती है तो कठोरतम कार्रवाई की जाये। स्कूल चलो अभियान की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी बच्चों के अभिभावक खाते में आई रकम का इस्तेमाल यूनिफार्म, आदि के लिए ही करें। सभी बच्चे यूनिफार्म में ही स्कूल आएं।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD