Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

दिल्ली : Jitender Gogi Gang का कुख्यात सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार

Crime News India, Crime News, New Delhi, Special Cell, Delhi Police, Jitender Gogi Gang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Aug 2022

Last updated on: Aug 02, 2022, 00:00 IST

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने जितेंद्र गोगी गिरोह के एक कुख्यात सदस्य को मंगलवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय भगवान सिंह उर्फ मुकेश के रूप में हुई है, जो शाहबाद डेयरी में सनसनीखेज अपहरण और एक व्यक्ति की हत्या में वांछित था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, "एक इनपुट था कि भगवान सिंह नियमित रूप से बाहरी उत्तरी दिल्ली के इलाके में कुछ जघन्य अपराध करने के लिए आते हैं।

"अधिकारी ने कहा कि, "इनपुट पर काम करते हुए भगोड़े और उसके सहयोगियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।"पुलिस को विशेष सूचना मिली थी कि, आरोपी भगवान सिंह 1-2 अगस्त की दरमियानी रात को भलस्वा लैंडफिल के समीप स्वरूप नगर की ओर से खट्टा रोड पर मोटरसाइकिल से अपने सहयोगी से मिलने आएगा। 

इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और रात 12 बजकर 10 मिनट पर आरोपी को पकड़ लिया। अधिकारी ने कहा, "उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस दल ने उसे घेर लिया। आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पिस्तौल निकाल कर पुलिस टीम की ओर गोली चला दी।

"पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो गोलियां चलाई, जिसमें से एक आरोपी के बाएं पैर में लगी। अधिकारी ने कहा, "उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया।"अधिकारी ने कहा कि, "भगवान सिंह सात से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल है, जिसमें दिल्ली में दो हत्या, हत्या के प्रयास के दो, पुलिस पर हमले के दो, मारपीट, चोट, धमकी, दंगा, चोरी, हथियार अधिनियम आदि शामिल हैं।

"अधिकारी ने कहा, "भगवान सिंह एक हत्या के मामले में भी दोषी है। जब भगवान सिंह जेल में बंद था, तो वह गोगी गिरोह के सदस्यों के संपर्क में आया और उनके साथ काम करना शुरू कर दिया।"

 

Tags: Crime News India , Crime News , New Delhi , Special Cell , Delhi Police , Jitender Gogi Gang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD