Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

पर्यावरण का संतुलन बरकरार रखने के लिए लगाए जाएं अधिक से अधिक पौधे : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने महाराणा प्रताप भवन में राजपूत सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किया पौधारोपण

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 31 Jul 2022

Last updated on: Jul 31, 2022, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत महाराणा प्रताप भवन में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह हरियावल लहर की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधारोपण किए जा रहे हैं।

राजपूत सभा होशियारपुर की ओर से महाराणा प्रताप भवन में आज आयोजित इस पौधारोपण व पौधा वितरण समागम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विभिन्न संगठनों के सहयोग से आने वाले समय में जिले में पौधारोपण की इस कड़ी को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान लोगों को पौधे वितरित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और इसकी सही देखभाल का भी आह्वान किया। इस दौरान जहां पौधारोपण के प्रति लोगों को जागरुकता का संदेश दिया गया वहीं पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प भी लिया गया।

श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि सभी को इस अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है, जिसके लिए ठोस इंतजाम की जरुरत है, जिसमें सबसे पहले पौधारोपण ही आता है क्योंकि पौधे आक्सीजन देते है और उससे पर्यावरण संतुलित रहता है। 

उन्होंने कहा कि पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिले भर में पौधे लगाने के इस अभियान का उद्देश्य जहां लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मुहैया करवाना है वहीं लोगों को वातावरण संभाल के प्रति जागरु क भी करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए तन-मन से प्रयास करने की जरुरत है, जिससे हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को साफ-सुथरा और हरा भरा पर्यावरण दे सकें।

इस मौके पर राजपूत सभा के अध्यक्ष गुरबख्श ठाकुर, चेयरमैन मास्टर जसवीर कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर जसवीर सिंह परमार, एडवोकेट शमशेर सिंह परमार, कैप्टन सुभाष डडवाल, मीर सिंह ठाकुर, अजय राणा, कुलदीप सिंह ठाकुर, डी.एस. कंवर, मनु ठाकुर, एम.एस. राठौर, अनिल ठाकुर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD