PAK जासूस नुसरत पर बवाल: BJP बोली- कांग्रेस के तार पाकिस्तान से जुड़ते हैं, करंट वहीं से आता है
Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा

 

PAK जासूस नुसरत पर बवाल: BJP बोली- कांग्रेस के तार पाकिस्तान से जुड़ते हैं, करंट वहीं से आता है

भाजपा प्रवक्ता Gaurav Bhatia ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.. Pakistan पर Sonia Gandhi और Rahul Gandhi को घेरा

Gaurav Bhatia Latest Press Confrence, Gaurav Bhatia Press Confrence , Gaurav Bhatia Pakistan Comment, Gaurav Bhatia Targets Congress
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jul 2022

PAK जासूस नुसरत मिर्जा मामले में भाजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को बुरी तरह से घेर लिया है। हामिद अंसारी के साथ साथ BJP ने कांग्रेस को भी आढ़े हाथों ले लिया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि 2010 में उपराष्ट्रपति Mohammad Hamid Ansari  के ऑफिस ने फोन कर आयोजकों से कहा था कि वे PAK पत्रकार नुसरत मिर्जा को भारत बुलाए। वहीं जब नुसरत मिर्जा को नहीं बुलाया गया तो अंसारी नाराज हो गए थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाक पत्रकार ने एक इंटरव्‍यू में खुलासा किया है कि वह साल 2005-11 के दौरान कई बार भारत आए और यहां उन्‍होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए कई जानकारियां जुटाईं। इस पर भाजपा पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस पार्टी पर हमलावर है। आज एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए। एक तस्वीर शेयर करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने 27 अक्टूबर 2009 की एक मीटिंग के बारे में बताया जिसमें अंसारी के साथ नुसरत मिर्जा भी दिखाई देता है। 

भाजपा अब आरोप लगा रही है कि पूर्व राष्ट्रपति ने यह जानकारी क्यों छिपाई? कांग्रेस के तार पाकिस्तान से जुड़ते हैं, करंट वहीं से आता है। पाकिस्तानी पत्रकार के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया था कि अपने दो कार्यकाल के दौरान अंसारी लगातार मिर्जा को भारत बुलाते रहे। पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा ने ही यह खुलासा किया है कि अंसारी के न्योते पर वह 5 बार भारत आया था। ये देश की सुरक्षा को खतरे में डाल कर खिलवाड़ हुआ है।

Gaurav Bhatia ने बताया, मैंने दो दिन पहले कुछ फैक्ट मीडिया के सामने प्रस्तुत किये थे। वो तथ्य भारत की सुरक्षा से संबंधित थे। हामिद अंसारी उस समय उप राष्ट्रपति थे। हमने हामिद अंसारी और सोनिया गांधी से भी कुछ सवाल पूछे थे। उन्होंने जवाब दिया है लेकिन यह ज्यादा चिंताजनक है। कांग्रेस का संबंध पाकिस्तान से है। राष्ट्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

Gaurav Bhatia ने Sonia Gandhi और Rahul Gandhi से इस मुद्दे पर पूछा, सोनिया और राहुल गांधी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि क्या नुसरत मिर्जा के बारे में हमारी खुफिया एजेंसी ने कोई इनपुट दिया था। सेमिनार के बाद कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। मैंने उनसे दो बार पूछा था कि नुसरत मिर्जा को वीजा क्यों दिया गया? मुझे अब तक इन सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। गांधी परिवार के दबाव की वजह से खुफिया एजेंसी को समझौता करना पड़ता था। 26/11 के हमले के बाद कांग्रेस का क्या रवैया था? मेजर संदीप ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी और राहुल गांधी सुबह 4 बजे तक पार्टी करते रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री अपने सूट को लेकर ज्यादा चिंतित थे।

क्या है पूरा मामला

पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा ने दावा किया है कि उन्हें हामिद अंसारी ने कई बार भारत आमंत्रित किया गया था। यहां से लौटने पर उन्होंने ISI को भारत के बारे में गुप्त जानकारियां दी थीं। इन आरोपों को अंसारी ने कोरा झूठ करार दिया है। अंसारी ने कहा कि उन्होंने कभी किसी को आमंत्रित नहीं किया।

 

Tags: Gaurav Bhatia Latest Press Confrence , Gaurav Bhatia Press Confrence , Gaurav Bhatia Pakistan Comment , Gaurav Bhatia Targets Congress

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD