Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

महबूबा को तिरंगे से एतराज, बोली- PAK को ठुकराकर भारत चुना, अब घर में घुसकर क्यों झंडा लगाते हो

Mehbooba Mufti के बयान ने फिर खड़ा किया विवाद, बोलीं- मुसलमान होकर हमने India को चुना, फिर भी हमारे उपर जुल्म हो रहे हैं

Mehbooba Mufti Comment On Indian Flag , Mehbooba Mufti Indian Flag , Mehbooba Mufti Indian Comment , Mehbooba Mufti Latest Comment, Mehbooba Mufti Indian Flag Comment
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 14 Jul 2022

Last updated on: Jul 14, 2022, 00:00 IST

J&K की पूर्व मुख्यमंत्री Mehbooba Mufti एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में है। उन्होंने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। मुफ्ती ने कहा- मुझे नहीं मालूम की बालाकोट में किसी को मारा या नहीं, लेकिन यहां जम्मू-कश्मीर में 2019 से यही हो रहा है। हमने मुस्लिम बहुल राज्य होने के बावजूद Pakistan को ठुकराया और हिंदुस्तान के साथ हाथ मिलाया। 

हिंदुस्तान के झंडे के साथ अपना झंडा मिलाया, हम दोनों झंडों को सलाम करते हैं, लेकिन आज यह हमारे घरों में घु़सकर झंडा लगाते हैं। हमारा वजूद मिटाने की कोशिश हो रही है। श्री अमरनाथ की तीर्थयात्रा को भी भाजपा ने राजनीतिक यात्रा बना दिया है। मुझे नहीं लगता कि 1947 के बाद हमने इस तरह के हालात कभी देखे थे।

जुल्म का ये दौर 2019 से शुरू हुआ। किसी न किसी तरीके से लोगों पर जुल्म हो रहा है। मुझे नहीं मालूम कि पुलवामा में क्या हुआ था, लेकिन हमारे कई नौजवान उसमें मारे गए थे। उसके बाद एक डायलॉग चला था कि हम घर में घुसकर मारेंगे। बालाकोट में किसी को मारा या नहीं, मुझे नहीं पता, लेकिन जम्मू-कश्मीर में 2019 से लेकर आज तक यही हो रहा है। हमारे घरों के अंदर आकर हम लोगों को परेशान किया जा रहा है।

Mehbooba Mufti ने कहा कि जिस तरह से जम्मू-कश्मीर के साथ बर्ताव किया जा रहा है, उसे देखकर लगता है कि यह जम्मू-कश्मीर को अपना नहीं बल्कि किसी दूसरे मुल्क का हिस्सा मानते हैं। धारा 370 हटाकर सबसे पहले इन्होंने हमसे हमारा विशेष दर्जा छीना, नौकरियां छीनी। अगर हमने यह सोचा कि जो हो गया सो हो गया तो हमारा वजूद मिट जाएगा। हमारी पहचान खत्म हो जाएगी। इसलिए हमें इसका मुकाबला करना है। हमारे पास सिर्फ हमारी जुबान और पहचान बची है। 

Mehbooba Mufti यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा- हमने एक मुस्लिम बहुल राज्य होने के बावजूद पाकिस्तान को ठुकराते हुए, हिंदुस्तान के साथ हाथ मिलाया था। आज यह लोग जबरदस्ती हमारे घरों में घुसकर झंडा लगाते हैं। हर झंडे की एक इज्जत होती है और लोग झंडे की इज्जत करते हैं, लेकिन जबरदस्ती झंडा लगाने से इज्जत नहीं होती है। मुफ्ती ने इस बयान के बाद एक बार फिर से बवाल खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि मुफ्ती को तिरंगे से भी एतराज है।

 

Tags: Mehbooba Mufti Comment On Indian Flag , Mehbooba Mufti Indian Flag , Mehbooba Mufti Indian Comment , Mehbooba Mufti Latest Comment , Mehbooba Mufti Indian Flag Comment

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD