Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: स्पेशल सेल ने नए मामले में लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी को किया गिरफ्तार

Crime News Punjab, Crime News, Lawrence Bishnoi, Bishnoi Group, Sachin Bishnoi, Sidhu Moosewala Killed, Sidhu Moosewala Killer, Gangster, Punjab Gangster, Gangster War, Gangster War Punjab, Goldy Brar, Special Cell, Naresh Kumar, Sidhu Moosewala Murder, Sidhu Moosewala Murder Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी को हथियार सप्लाई करने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेडी के करीबी नरेश कुमार को सोमवार को एक नए मामले में गिरफ्तार किया। सूत्रों ने आईएएनएस को यह जानकारी दी। 

कुमार को पंजाब जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है और पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। स्पेशल सेल ने चौदह दिन की पुलिस हिरासत मांगी है। कुमार की ओर से पेश हुए वकील दीपक त्यागी ने पुलिस के इस कदम का विरोध किया। 

अदालत ने दलीलें सुनने के बाद पुलिस के अनुरोध को स्वीकार कर लिया और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। सूत्रों ने कहा कि वह प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों की हत्याओं में शामिल था और इसलिए उससे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है। 

सूत्र ने कहा, "उसने गिरोह के फरार सदस्यों के लिए ठिकाने उपलब्ध कराए। वह लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई के निर्देश पर अपने साथियों और अन्य लोगों को अत्याधुनिक हथियारों की आपूर्ति करता था। 

हम उसका सामना उसके सहयोगियों से कराएंगे, जो अभी हमारी हिरासत में है। हम सिद्धू मूसेवाला की हत्या की पूरी साजिश के बारे में जानना चाहते हैं।"सूत्र ने कहा कि पुलिस पूरे सिंडिकेट की फंडिंग के बारे में जानना चाहती है। कुमार राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गिरोह के संचालन को देख रहा था। 

अदालत ने दलीलें सुनने के बाद कुमार को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लेने की अनुमति दी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि मूसेवाला की हत्या को किसने अंजाम दिया और कितने लोग इसमें शामिल थे। इस मामले पर टिप्पणी के लिए किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थे।

 

Tags: Crime News Punjab , Crime News , Lawrence Bishnoi , Bishnoi Group , Sachin Bishnoi , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Gangster , Punjab Gangster , Gangster War , Gangster War Punjab , Goldy Brar , Special Cell , Naresh Kumar , Sidhu Moosewala Murder , Sidhu Moosewala Murder Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD