Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

लुधियाना के दो टैक्सी चालक 20.80 किलो आई.सी.ई. समेत काबू

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, कानून के अनुसार की जाएगी सख़्त से सख़्त कार्रवाई : गुरिन्दर ढिल्लों

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana, Special Task Force, IGP STF Gurinder Dhillon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ड्रग माफिया के खि़लाफ़ शुरु की गई जंग के अंतर्गत पंजाब पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने लुधियाना से 20.80 किलोग्राम एमफेटामाइन या क्रिस्टल मैथ, जिसको आई.सी.ई. के नाम से जाना जाता है, बरामद करके दो नशा-तस्करों को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी आज यहाँ इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) एसटीएफ गुरिन्दर सिंह ढिल्लों ने दी। 

उपरोक्त कार्यवाही एआईजी स्नेहदीप शर्मा के नेतृत्व में एसटीएफ लुधियाना की टीमों द्वारा की गई। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी (40) निवासी गाँव सनेत, लुधियाना और अर्जुन (26) निवासी अम्बेडकर नगर लुधियाना के रूप में हुई है। दोनों लुधियाना में टैक्सी चालक हैं। पुलिस ने मुख्य सप्लायर विशाल उर्फ विनय निवासी लेबर कॉलोनी लुधियाना के खि़लाफ़ भी मामला दर्ज किया है।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आईजीपी गुरिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि हरप्रीत और अर्जुन द्वारा अपने मोटरसाईकल हौंडा ड्रीम ( पीबी 10 ईयू 6811) पर बीआरएस नगर लुधियाना के टी-प्वाइंट में आईसीई की सप्लाई देने सम्बन्धी मिली भरोसेयोग्य जानकारी के आधार पर एसटीएफ लुधियाना रेंज के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह के नेतृत्व अधीन पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी करके दोनों तस्करों को काबू कर लिया और उनके कब्ज़े से काले रंग के बैग में छिपाकर रखी गई 2 किलो आई.सी.ई. और एक तोलने वाली मशीन बरामद की।  

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मुलजि़मों ने माना है कि वह विशाल उर्फ विनय के निर्देशों पर 4 सालों से अधिक समय से आईसीई ड्रग्ज़ बेच रहे थे। विनय, जोकि एक रियलटर के तौर पर काम कर रहा है, अर्जुन का सौतेला भाई है और अर्जुन एवं हरप्रीत के द्वारा आई.सी.ई. स्पलाई करता था। आईजीपी ने बताया कि दोनों मुलजि़मों के इकबालिया बयान के बाद पुलिस टीम ने लुधियाना के जवाहर नगर की लेबर कॉलोनी स्थित विशाल उर्फ विनय के घर से 18.80 किलोग्राम आईसीई और एक तोलने वाली मशीन भी बरामद की है। 

उन्होंने बताया कि आईसीई ड्रग घर की दूसरी मंजिल पर रखी अलमारी में छिपाकर रखी गई थी।

उन्होंने कहा कि पड़ताल के दौरान सभी अगले-पिछले संबंधों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धाराओं के अनुसार सख़्त कार्रवाई की जाएगी।  

एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमें फऱार मुलजि़म विशाल को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगली जांच जारी है। गौरतलब है कि एन.डी.पी.एस एक्ट की धाराएं 21 और 29 के अधीन थाना फेज़-4 मोहाली, एस.ए.एस. नगर में एफआईआर नंबर 140 तारीख़ 27-6-2022 दर्ज है।  

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana , Special Task Force , IGP STF Gurinder Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD