उद्धव ठाकरे की नींद उड़ी : शिंदे कैंप ने बना डाली नई पार्टी... नाम रखा- 'शिवसेना बालासाहेब'

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

उद्धव ठाकरे की नींद उड़ी : शिंदे कैंप ने बना डाली नई पार्टी... नाम रखा- 'शिवसेना बालासाहेब'

Uddhav Thackeray, Maharashtra Chief Minister, Chief Minister of Maharashtra, Shiv Sena
Listen to this article

5 Dariya News

25 Jun 2022

Last updated on: Jun 25, 2022, 00:00 IST

Maharashtra में चल रही सियासी खींचतान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बागी विधायक दीपक केसरकर ने खुलासा किया है कि  Eknath Shinde  के खेमे की तरफ से शिवसेना विधायकों के समर्थन से 'शिवसेना बालासाहेब' नया समूह गठित किया गया है। शिंदे गुट का दावा है कि उसके पास 40 से ज्यादा शिवसेना विधायकों और कई और निर्दलीयों का समर्थन है। इसके बाद अब CM Uddhav Thackeray की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

वहीं शिवसेना भवन में जारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया गया है कि बालासाहब के नाम का दुरुपयोग न हो, इसके लिए शिवसेना चुनाव आयोग का रूख करेगी। अब चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी कि शिंदे दल बाला साहेब के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एकनाथ शिंदे ने आज सुबह ही 38 विधायकों का साइन किया हुआ समर्थन पत्र जारी किया था।

इस खींचतान के बीच असम के मुख्यमंत्री  Himanta Biswa Sarma ने शनिवार को गुवाहाटी के होटल में बागी शिवसेना के नेताओं के रहने पर बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि गुवाहाटी में 200 होटल हैं और सभी में मेहमान हैं। अब असम में बाढ़ है तो क्या ये बोलकर मैं लोगों को होटल से भेज दूं? असम के लोग उनका बिल नहीं दे रहे हैं, बल्कि उनसे पैसा ले रहे हैं। इसमें हमारा फायदा हो रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना के बागी विधायकों का समर्थन करे या नहीं करे इसका मुझसे क्या लेना-देना। मैं तो बस इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर असम में कोई मेहमान आया है तो उसे सुरक्षा और सहूलियत मिलनी चाहिए। ये मेरा कर्म और धर्म है।

गुवाहाटी

ये भी पढ़ें- कंगना ने उद्धव ठाकरे के लिए की थी भविष्यवाणी- 'आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा' 


शिंदे के घर के बाहर जवान तैनात

महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वो इस समय असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में राज्य के अन्य बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं। वहीं बागी विधायकों को शिवसेना की ओर से धमकी मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब Navneet Rana ने गृह मंत्री Amit Shah से अपील की कि वे बागी विधायकों के परिवारों को सुरक्षा मुहैया कराएं।

मुंबई में लगी धारा 144

महाराष्ट्र में शिवसेना की अंदरुनी कलह अब हिंसा में तब्दील हो गई है। कई जगहों पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी नेताओं के ठिकानों पर हमले किए। इस बीच मुंबई में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए धारा 144 लागू हो गई है। महाराष्ट्र भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद RPI नेता रामदास अठावले ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शिवसैनिक अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। शिंदे गुट के साथ संख्याबल है, ऐसे में गुंडागर्दी करने का कोई मतलब ही नहीं बनता।

 

Tags: Uddhav Thackeray , Maharashtra Chief Minister , Chief Minister of Maharashtra , Shiv Sena

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD