Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी

 

राजभवन शिमला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, International Yoga Day, Yoga Day, Yoga Day 2022, Benefits Of Yoga, Yoga Benefits, International Yoga Day 2022 Theme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज राजभवन शिमला में आयुष विभाग एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग के प्रोफेसर डॉ. सत्य प्रकाश की अगुवाई में राजभवन के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। राज्यपाल ने भी योग क्रियाएं कीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि योग के माध्यम से हमारी समृद्ध परम्पराएं विश्व के समक्ष उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रभावी प्रयासों से इस विधा को विश्व के समक्ष रखा और यह समझाया कि यह किसी धर्म अथवा पूजा पद्धति से सम्बद्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि योग हमें शारीरिक एवं आत्मिक शांति प्रदान कर सुदृढ़ बनाता है। 

उन्होंने कहा कि हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि अगर हम अपनी विशिष्टताओं को भूला देंगे तो कभी भी विश्वगुरू नहीं बन सकते। हमें अपनी परम्पराओं को संजोए रखना चाहिए। इससे पूर्व डॉ. सत्य प्रकाश ने राज्यपाल को अपनी पुस्तक ‘हठ योग के आधार एवं प्रयोग’ भेंट की। 

उन्होंने आयुष विभाग की एक सीडी और ‘योग संहिता’ भी राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग के प्रथम न्यूज़लेटर का भी विमोचन किया। उन्होंने गैर संचारी रोगों के लिए योग प्रबन्धन विषय पर एक पुस्तिका भी जारी की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने भी सम्बोधन किया।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , International Yoga Day , Yoga Day , Yoga Day 2022 , Benefits Of Yoga , Yoga Benefits , International Yoga Day 2022 Theme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD